रोज़गार और गारंटियों पर तपा सदन, भाजपा विधायक प्रस्ताव पर नियम 67 के तहत चर्चा करवाने पर अड़े – भारत केसरी टीवी

रोज़गार और गारंटियों पर तपा सदन, भाजपा विधायक प्रस्ताव पर नियम 67 के तहत चर्चा करवाने पर अड़े

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

विधानसभा के मानसून सत्र में प्रश्रकाल के बाद भाजपा विधायकों की ओर से नियम 67 के तहत रखे प्रस्ताव पर चर्चा के मुद्दे पर दोनों पक्षों में सोमवार को खूब गहमागहमी हुई। विपक्षी विधायक रोजगार व गारंटियों पर चर्चा इसी नियम के तहत करने पर अड़ गए। हालांकि स्पीकर ने इस पर व्यवस्था देते हुए इन विषयों पर नियम 130 के तहत चर्चा करने की बात कही।

इस बीच संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नियम 167 को मजाक न बनाने की बात कही। लिहाजा इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गहमागहमी हो गई। दरअसल भाजपा सदस्यों रणधीर शर्मा, हंसराज, सुधीर शर्मा और राकेश जम्वाल ने नियम 67 के तहत इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से चर्चा की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने व्यवस्था दी कि इस विषय को लेकर सदस्यों के प्रस्ताव नियम 63 और नियम 130 के तहत भी प्राप्त हुए हैं। स्थगन प्रस्ताव भी इन्हीं मुद्दों से संबंधित हैं, इसलिए नियम 67 के बजाय इन्हें नियम 130 के तहत सूचीबद्ध किया जाएगा।

युवाओं से जुड़े मुद्दे पर सत्तापक्ष-विपक्ष में तकरार

भाजपा सदस्य रणधीर शर्मा ने नियम 67 के तहत चर्चा की मांग दोहराते हुए कहा कि यह युवाओं से जुड़ा महत्त्वपूर्ण विषय है और सभी कार्य स्थगित कर तत्काल युवाओं से जुड़े मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की। इस पर संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि नियम 67 का इस्तेमाल अत्यंत दुर्लभ परिस्थितियों में किया जाता है और इसे मजाक नहीं बनाया जाना चाहिए। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि यदि बेरोजगारी का मुद्दा इतना महत्त्वपूर्ण था तो राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के मुद्दे को 72 घंटे तक क्यों खींचा गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000