मानसून अपडेट 13% कम बारिश के बावजूद हिमाचल में भारी तबाही; अब तक 221 की मौत, ₹1110 करोड़ का नुक्सान – भारत केसरी टीवी

मानसून अपडेट 13% कम बारिश के बावजूद हिमाचल में भारी तबाही; अब तक 221 की मौत, ₹1110 करोड़ का नुक्सान

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून के दौरान भले ही बारिश सामान्य से कम हुई हो, लेकिन प्राकृतिक आपदाओं ने राज्य में भारी तबाही मचाई है। 30 जून से अब तक राज्य में कुल बारिश सामान्य से 13 फीसदी कम दर्ज की गई है। इसके बावजूद, भूस्खलन और बारिश से जुड़ी अन्य घटनाओं के कारण राज्य को लगभग 1110 करोड़ रुपए का भारी आर्थिक नुक्सान झेलना पड़ा है। पर्यटकोंके घूमने-फ़िरने की जगहें

बुनियादी ढांचा बुरी तरह प्रभावित

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस मानसून सीजन में हादसों का शिकार होकर अब तक 221 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा 330 लोग घायल हुए हैं और 1 व्यक्ति अभी भी लापता है। आपदा में 87 घर पूरी तरह से जमींदोज हो गए हैं, जबकि 361 घरों को आंशिक रूप से नुक्सान पहुंचा है। इन हादसों में 437 पशुओं की भी मौत हुई है। बुनियादी ढांचे पर भी मानसून की गहरी मार पड़ी है। भूस्खलन के कारण वर्तमान में राज्य की 99 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इसके साथ ही 66 पेयजल योजनाएं और 7 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप्प पड़े हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।

बारिश के आंकड़ों में भारी असमानता

राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश के आंकड़ों में भारी असमानता देखने को मिली है। 1 से 21 अगस्त के बीच जहां सिरमौर में सामान्य से 22 प्रतिशत और कुल्लू में 17 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई, वहीं लाहौल-स्पीति में सामान्य से 67 प्रतिशत,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000