हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती में होमगार्ड जवानों को राहत, आयु सीमा में मिली इतने साल की छूट – भारत केसरी टीवी

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती में होमगार्ड जवानों को राहत, आयु सीमा में मिली इतने साल की छूट

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

प्रदेश सरकार के गृह विभाग के निर्णय के बाद हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने होमगार्ड जवानों को भर्ती प्रक्रिया में ऊपरी आयु सीमा में एकमुश्त पांच वर्ष की विशेष छूट प्रदान कर दी है

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल (पुरुष एवं महिला) भर्ती की तैयारी कर रहे होमगार्ड जवानों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार के गृह विभाग के निर्णय के बाद हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने होमगार्ड जवानों को भर्ती प्रक्रिया में ऊपरी आयु सीमा में एकमुश्त पांच वर्ष की विशेष छूट प्रदान कर दी है। आयोग ने इस संबंध में आवश्यक शुद्धि पत्र जारी कर दिया है। आयु सीमा में छूट मिलने के बाद अधिक से अधिक पात्र अभ्यर्थियों को अवसर देने के लिए आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिन बढ़ाकर 5 सितंबर 2026 कर दी है। अभ्यर्थी 5 सितंबर की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। निर्धारित समय सीमा के बाद आयोग का ऑनलाइन पोर्टल स्वतः बंद हो जाएगा। लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट किया है कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000