राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित – भारत केसरी टीवी

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

18 सितंबर को आयोजित होगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम

Advertisement

 

155087 शिशुओं, बच्चों तथा किशोरों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल–उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल

 

 

चंबा, अगस्त 21

 

उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल की अध्यक्षता में आज जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया।

उपायुक्त ने 18 सितंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा तैयार कार्य योजना की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि चूंकि ऐसे स्वास्थ्य कार्यक्रम रूटीन गतिविधियों के रूप में निरंतर आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में संबंधित सभी अधिकारियों को अभियान के दौरान आपसी समन्वय के साथ गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करनी चाहिए।

उपायुक्त ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को पंचायत स्तर पर कृमि मुक्ति एवं विटामिन-ए की खुराक से संबंधित सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) सामग्री प्रदर्शित करवाने तथा अभिभावकों को अभियान से संबंधित अग्रिम जानकारी उपलब्ध करवाने को कहा।

मुकेश रेप्सवाल ने इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास को सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका सुनिश्चित करने तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों से 18 सितंबर को विद्यालयों में सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

 

उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल का स्वागत करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेएस भारद्वाज ने अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी (एमओएच) डॉ. कविता महाजन ने बैठक में कार्यवाही का संचालन किया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास कमल किशोर शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. हरित पुरी सहित संबंधित विभिन्न विभागीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 

उपायुक्त ने बताया कि. …

 

18 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) कार्यक्रम आयोजित होगा।

इसके अंतर्गत जिला के सभी स्वास्थ्य खंडों के तहत 155087 शिशुओं, बच्चों तथा किशोरों को एल्बेंडाजोल दवाई

खिलाई जाएगी । इसी तरह एक वर्ष से 5 वर्ष तक की आयु के 39534 शिशुओं एवं बच्चों को विटामिन-ए पिलाई जाएगी।

 

रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए. … .

 

विटामिन-ए बच्चों में रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनती है। आँखों की रोशनी, त्वचा, हड्डियों और शरीर के अन्य ऊतकों के लिए फ़ायदेमंद है।

कृमिनाशक दवा (एल्बेंडाजोल) आंतों के कृमियों को समाप्त कर पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण में मदद करती है। इससे बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने तथा कुपोषण की स्थिति को कम करने में सहायता मिलती

है। ––मुख्य चिकित्सा अधिकारी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000