मंडी DC ऑफिस के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा! पुलिस से तीखी नोकझोंक के बीच ABVP ने फूंका CM का पुतला – भारत केसरी टीवी

मंडी DC ऑफिस के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा! पुलिस से तीखी नोकझोंक के बीच ABVP ने फूंका CM का पुतला

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

छात्र संघ चुनाव बहाल करने और फीस बढ़ौतरी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का गुस्सा वीरवार को सड़कों पर फूट पड़ा। मंडी में डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भारी झड़प हो गई। मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने को लेकर दोनों पक्षों में हुई इस तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की में कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई हैं।

पुतला छीनने पर मची अफरा-तफरी, 4 कार्यकर्ता हिरासत में

जानकारी के अनुसार एबीवीपी कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय मंडी में डीसी कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए थे। प्रदर्शन के दौरान जैसे ही कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने के लिए आगे बढ़े, वहां पहले से तैनात पुलिस और क्विक रिस्पांस टीम के जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर पुलिस और छात्रों के बीच भारी धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिससे मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालात को बेकाबू होता देख पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने ले गई।

पुलिस कार्रवाई के बावजूद सेरी मंच पर फूंका पुतला

पुलिस की इस सख्ती और साथियों को हिरासत में लिए जाने के बावजूद एबीवीपी कार्यकर्ता पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जारी रखा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000