हिमकेयर घोटाले की जांच में डा. जनक राज से पूछताछ, एसआईटी ने थमाई सवालों की लंबी सूची – भारत केसरी टीवी

हिमकेयर घोटाले की जांच में डा. जनक राज से पूछताछ, एसआईटी ने थमाई सवालों की लंबी सूची

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में हिमकेयर योजना के तहत दावों की प्रक्रिया और खरीद व्यवस्था में कथित गड़बड़ की जांच तेज हो गई है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की विशेष जांच टीम ने गुरुवार को आईजीएमसी के तत्कालीन वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. जनक राज से पूछताछ की। उनसे उनके कार्यकाल के दौरान हिमकेयर से जुड़े दावों, उनकी जांच-पड़ताल, निगरानी और भुगतान प्रक्रिया से संबंधित कई सवाल पूछे गए। यह जांच राज्य सरकार के निर्देश पर शुरू की गई है।

शुरुआती जांच के दौरान एसआईटी के सामने कुछ ऐसी जानकारी और दस्तावेज आए हैं, जिनके आधार पर आईजीएमसी में हिमकेयर योजना के तहत दावों को तैयार करने, उनकी जांच करने, सत्यापन और आगे भेजने की पूरी प्रक्रिया की जांच की जा रही है। जांच के दौरान आईजीएमसी की खरीद और टेंडर प्रक्रिया भी सवालों के घेरे में आई है। एसआईटी के अनुसार वर्ष 2018 के बाद अस्पताल में टेंडर और खरीद प्रक्रिया की व्यापक समीक्षा नहीं की गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000