चुराह: मोबाइल फोन खोलेगा मौत का राज, अंतिम कॉल की होगी जांच – भारत केसरी टीवी

चुराह: मोबाइल फोन खोलेगा मौत का राज, अंतिम कॉल की होगी जांच

[MADAN SHARMA]

Advertisement

चंबा। जुकयानी में संदिग्ध

Advertisement

परिस्थितियों में ढाबा मालिक नेगी राणा का शव मिलने के मामले में पुलिस जांच आगे बढ़ाने के लिए मोबाइल फोन की मदद लेगी। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। अब इसकी जांच के आधार पर मौत से जुड़े अहम सुराग जुटाने का प्रयास किया जाएगा।

पुलिस मोबाइल फोन में दर्ज कॉल डिटेल और अन्य जानकारी खंगालेगी।

खासतौर पर यह पता लगाया जाएगा कि घटना से पहले या अंतिम समय में किससे बातचीत हुई थी। इसके अलावा फोन से जुड़े अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल की जांच से मृतक के संपर्क में रहे लोगों और घटना से पहले की गतिविधियों की जानकारी मिल सकती है। इससे मामले की गुत्थी सुलझाने और संदिग्धों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।

पुलिस ने मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच के लिए सुरक्षित रखा है। वहीं, घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने भी जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस इन साक्ष्यों और मोबाइल से मिलने वाली जानकारी को आपस में जोड़कर जांच को आगे बढ़ाएगी। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000