हिमाचल खादी बोर्ड की बिक्री में 39 फीसदी बढ़ोतरी, 2026-27 के लिए 112 करोड़ का लक्ष्य – भारत केसरी टीवी

हिमाचल खादी बोर्ड की बिक्री में 39 फीसदी बढ़ोतरी, 2026-27 के लिए 112 करोड़ का लक्ष्य

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने वर्ष 2025-26 में विपणन एवं वाणिज्यिक गतिविधियों के तहत विभिन्न उत्पादों की 54.84 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की। यह वर्ष 2024-25 में हुई 39.19 करोड़ रुपये की बिक्री की तुलना में 39 प्रतिशत अधिक है। इससे बोर्ड को करीब 4.50 करोड़ रुपये की आय हुई।

यह जानकारी आज उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड के निदेशक मंडल की 248वीं बैठक में दी गई।

उद्योग मंत्री ने बोर्ड की उपलब्धियों की सराहना करते हुए अधिकारियों को वास्तविक कार्य आवश्यकता के अनुसार कर्मचारियों का युक्तिकरण करने के निर्देश दिए, ताकि मानव संसाधनों का बेहतर उपयोग हो और प्रशासनिक एवं संचालन संबंधी कार्यों की दक्षता बढ़ाई जा सके।

बोर्ड की परिसंपत्तियों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए कांगड़ा परिसर की खाली इमारतों और बिक्री केंद्रों तथा उदयपुर, होली और पूह स्थित ऊन कातने के केंद्रों को किराये पर देने को भी मंजूरी दी गई। इससे बोर्ड को अतिरिक्त आय प्राप्त होने के साथ आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

वर्ष 2026-27 के लिए बोर्ड ने विपणन एवं वाणिज्यिक गतिविधियों के तहत उत्पादों की बिक्री का 112 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया है। जुलाई 2026 तक इस लक्ष्य में से 19.71 करोड़ रुपये की बिक्री पहले ही हासिल की जा चुकी है।

बैठक में वित्त विशेष सचिव विजय वर्धन, उद्योग विशेष सचिव सुनील शर्मा, बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कंवर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000