GST के विरोध में चीन से सीमा व्यापार बंद, व्यापारियों ने PM को ज्ञापन भेजकर कर में छूट, व्यापार सीमा बढ़ाने की उठाई मांग – भारत केसरी टीवी

GST के विरोध में चीन से सीमा व्यापार बंद, व्यापारियों ने PM को ज्ञापन भेजकर कर में छूट, व्यापार सीमा बढ़ाने की उठाई मांग

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

किन्नौर के 16 व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर कर में छूट, व्यापार सीमा बढ़ाने की उठाई मांग

किन्नौर के शिपकी ला के माध्यम से छह साल बाद पहली अगस्त को शुरू हुआ भारत-तिब्बत-चीन सीमा व्यापार 13 दिन बाद फिर बंद हो गया है। किन्नौर के 16 व्यापारियों ने आयातित वस्तुओं पर जीएसटी लागू होने के विरोध में चीन से व्यापार रोक दिया है। व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा के माध्यम से ज्ञापन भेजकर्र जीएसटी से छूट, व्यापार सीमा बढ़ाने, सीमा व्यापार की आधारभूत सुविधाएं विकसित करने और पारंपरिक व्यापार के संरक्षण की मांग की है। व्यापारियों के अनुसार सीमा शुल्क अधिकारियों ने आयातित वस्तुओं पर वस्तुओं की प्रकृति के आधार पर पांच से 12 प्रतिशत तक जीएसटी लागू होने की जानकारी दी है। उनका कहना है कि व्यापार की मात्रा पहले ही कम है और अतिरिक्त कर लगने से तिब्बती पक्ष के व्यापारी भी धीरे-धीरे रुचि खो सकते हैं। व्यापारियों ने बताया कि तिब्बती सीमा के व्यापार केंद्र की तुलना में भारतीय सीमा पर पेयजल, स्वच्छता, संचार, आधुनिक सीमा शुल्क और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी है। उन्होंने भारत सरकार से पारंपरिक भारत-तिब्बत सीमा व्यापार के तहत आयातित वस्तुओं को आईजीएसटी व अन्य अप्रत्यक्ष करों से छूट देने की मांग की है।

साथ ही निर्यात और आयात की मौजूदा एक लाख रुपए की मौद्रिक सीमा बढ़ाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में होने वाले इस व्यापार में सीमा पार कर लौटने की पूरी प्रक्रिया 72 घंटे में पूरी करनी होती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000