शिक्षा मंत्री ने खनाशनी क्षेत्र में किए 15 करोड़ से अधिक के उद्घाटन व शिलान्यास – भारत केसरी टीवी

शिक्षा मंत्री ने खनाशनी क्षेत्र में किए 15 करोड़ से अधिक के उद्घाटन व शिलान्यास

[मदन शर्मा ]

Advertisement
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज जुब्बल उपमंडल के अंतर्गत दूर दराज़ खनाशनी क्षेत्र में मौजूद थे जहां पर उन्होंने विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओ के भूमि पूजन और उद्घाटन किये। उन्होंने 5 करोड़ 58 लाख रूपये से स्त्रोन्नत होने वाली क्वालटा सम्पर्क सड़क के कार्य का भूमि पूजन किया और इसी मार्ग पर 2 करोड़ 10 लाख रूपये से नवनिर्मित पुल का लोकार्पण भी किया। उन्होंने बताया कि इस पुल का निर्माण रिकॉर्ड 3 वर्ष से भी कम समय में पूरा किया गया जोकि एक बड़ी उपलब्धि है।इसके साथ ही उन्होंने धानसर सम्पर्क मार्ग के उन्नयनीकरण का भूमिपूजन भी किया। इस कार्य पर 6 करोड़ 99 लाख रुपयों का व्यय होना है। तदोपरान्त उन्होंने ग्राम पंचायत झालटा के अंतर्गत हरोट संपर्क मार्ग का भूमिपूजन किया। इस मार्ग के निर्माण पर लगभग 88 लाख रूपये खर्च किये जायेंगे। अपने प्रवास के अंतिम चरण में रोहित ठाकुर ने धानसर में स्वर्गीय विजय सिंह ठाकुर और स्व अनिल चौहान मेमोरियल वॉलीबॉल खेल कूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और स्थानीय युवक मण्डल को 50000 रुपए देने की भी घोषणा की।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि खनाशनी क्षेत्र उनके विधानसभा क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण अंग है। इस पूरे क्षेत्र से उनका एक पारिवारिक और भावनात्मक सम्बन्ध है जिसकी नींव भूतपूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल द्वारा रखी गई है जिनकी प्रदेश के विकास के प्रति एक सकारात्मक सोच थी और यह मानना था कि पहाड़ों के विकास में सर्वाधिक योगदान सड़कों का रहता है। सड़के, जो न केवल दूर दराज़ के क्षेत्रों को मुख्य धारा से जोड़ती है, बल्कि सेब बागवानी बहुल क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है जिससे की किसान बागवान अपनी फसल समय पर बाज़ारों में पहुंचा सकते है और अपनी अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर सकते हैं। इसी दृष्टि से पिछले वर्ष इस क्षेत्र की सबसे दूरस्थ और सीमावर्ती धानसर शिलोली सड़क का निर्माण भी किया गया। यह सड़क न केवल स्थानीय निवासियो के लिए एक महत्वपूर्ण सड़क है बल्कि इससे सीमावर्ती उत्तराखंड राज्य की कोठीगाड़ क्षेत्र की किराणु और दुचाणु पंचायतें भी लाभान्वित होंगी। इसके अतिरिक्त खनाशनी क्षेत्र में 15 विभिन्न सड़कों की पासिंग हुई है।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष मानसून के दौरान अत्यधिक बरसात के कारण खनाशनी क्षेत्र में सड़कों का बहुत अधिक नुकसान हुआ था। फिर भी सेब सीज़न के मद्देनज़र युद्ध स्तर पर सड़कों को बहाल किया गया और बागवानो के सेब को मंडी तक पहुँचाया गया। इस वर्ष के लिए भी लोक निर्माण और अन्य विभागों को स्पष्ट निर्देश दे दिये गए है कि वह अपनी तैयारियों को दुरस्त रखें जिससे बागवानो को कोई परेशानी न हो। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित निदान का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर जुब्बल कोटखाई नावर कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र मेहता, जिला परिषद सदस्य सरस्वती नगर नेहा मेहता, पंचायत समिति उपाध्यक्ष लोकपाल शरखोली, पूर्व पंचायत समिति उपाध्यक्ष संदीप सेहटा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टा, प्रधान ग्राम पंचायत गिलटाडी संजना कुमारी, उप प्रधान हीरानंद, पंचायत समिति सदस्य महीप चंगेटा, साथ लगती पंचायतों के जन प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000