सुबह-सुबह जनसमस्याओं के समाधान को मैदान में उतरे केवल सिंह पठानिया – भारत केसरी टीवी

सुबह-सुबह जनसमस्याओं के समाधान को मैदान में उतरे केवल सिंह पठानिया

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

दिल्ली रवाना होने से पहले सिविल अस्पताल पहुंचकर मरीजों का जाना कुशलक्षेम

Advertisement

 

शाहपुर, 10 अगस्त।

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया सोमवार सुबह-सुबह जनसमस्याओं और विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए मैदान में उतरे। सुबह करीब 6:30 बजे उन्होंने सारनू पहुंचकर श्री रविदास मंदिर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

 

इसके पश्चात करीब पौने सात बजे विधायक अचानक सिविल अस्पताल शाहपुर पहुंचे। विशेष बात यह रही कि उन्हें सुबह 8:50 बजे गगल से दिल्ली के लिए फ्लाइट लेनी थी, इसके बावजूद उन्होंने अस्पताल पहुंचकर मरीजों से मुलाकात करना और उनका कुशलक्षेम जानना प्राथमिकता समझा।

 

विधायक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

 

इस दौरान उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों एवं स्टाफ को मरीजों का विशेष ध्यान रखने तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है।

 

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की समस्याओं को करीब से जानना और उनका समाधान करवाना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000