जेएनवी में स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित – भारत केसरी टीवी

जेएनवी में स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

कुल्लू,: जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) बंदरोल में शनिवार को स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित करना था।

 

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्

प्रताप सिंह ठाकुर, शिक्षक, स्टाफ सदस्य तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मेरा युवा भारत, कुल्लू की ओर से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी लक्ष्मी कश्यप, तनुजा, धर्मेंद्र, सुमन व्यास एवं आशीष ने भी भाग लिया और कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

 

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी लक्ष्मी कश्यप ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। शपथ के माध्यम से सभी प्रतिभागियों ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता के महत्व पर भी जानकारी साझा की गई। विद्यार्थियों को स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000