पंचायतों में 88% नागरिकों की E-KYC पूरी, ऑनलाइन व्यवस्था से बढ़ी पारदर्शिता, मिल रही बेहतर सेवाएं – भारत केसरी टीवी

पंचायतों में 88% नागरिकों की E-KYC पूरी, ऑनलाइन व्यवस्था से बढ़ी पारदर्शिता, मिल रही बेहतर सेवाएं

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

ई-परिवार से डिजिटल हुआ परिवार रजिस्टर; ऑनलाइन व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ी, नागरिकों को मिल रही बेहतर सेवाए

प्रदेश की ग्राम पंचायतों में परिवार रजिस्टर ई-परिवार से डिजिटल कर दिया गया है। पंचायतों में 88 प्रतिशत सदस्यों का ई-केवाईसी सत्यापन पूरा कर लिया गया है। हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था की स्थापना के बाद से ग्राम पंचायतों द्वारा स्थायी और बोनाफाइड निवासियों का परिवार-वार रिकॉर्ड भौतिक रजिस्टरों में संधारित किया जाता रहा है। इन रजिस्टरों के माध्यम से परिवार नकल जारी करने और प्रविष्टियों को अद्यतन करने जैसी सेवाएं दी जाती थीं, जिसके लिए नागरिकों को पंचायत कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना पड़ता था। साथ ही कागजी प्रक्रिया समय लेने वाली और त्रुटियों से भरी रहती थी। इन समस्याओं के समाधान के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने वेब-आधारित अनुप्रयोग ई-परिवार पोर्टल (द्गश्चड्डह्म्द्ब1ड्डह्म्.द्धश्च. द्दश1.द्बठ्ठ) विकसित किया।

पंचायती राज विभाग निदेशक राघव शर्मा ने बताया कि अभिलेखों की प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि ई-परिवार पोर्टल के अनुसार कुल 75,92,498 परिवार सदस्यों में से 66.39 लाख सदस्यों का ई-केवाईसी सत्यापन पूरा हो चुका है, जो लगभग 88 प्रतिशत है। इसके अलावा पोर्टल पर 19 लाख से अधिक पशुओं का विवरण दर्ज किया गया है और करीब 69 प्रतिशत सदस्यों के राशन कार्ड का एकीकरण भी पूर्ण किया जा चुका है। पंचायती राज विभाग निदेशक राघव शर्मा ने बताया कि अन्य प्रणालियों से जोडऩे की प्रक्रिया जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000