‘ग्रीन शिमला, आवर शिमला’ अभियान की शुरुआत, सीएम सुक्खू ने किया पौधरोपण – भारत केसरी टीवी

‘ग्रीन शिमला, आवर शिमला’ अभियान की शुरुआत, सीएम सुक्खू ने किया पौधरोपण

[मदन शर्मा ]

Advertisement

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को अपने सरकारी आवास ‘ओक ओवर’ में पौधरोपण कर नगर निगम शिमला के ‘ग्रीन शिमला, आवर शिमला’ अभियान के तहत सप्ताहभर चलने वाले वनीकरण सप्ताह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो यह पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज के लिए भी एक बड़ा योगदान होगा। उन्होंने सामाजिक संगठनों से भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम शिमला के पार्षदों को बांज और देवदार के पौधे भी वितरित किए।

नगर निगम शिमला ने इस वर्ष अभियान के तहत 5,000 से 10,000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह अभियान लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किया जा रहा है। पिछले वर्ष नगर निगम ने चमियाना पहाड़ी क्षेत्र को गोद लेकर वहां लगभग 3,000 पौधे लगाए थे। इस वर्ष भी उसी क्षेत्र में 3,000 नए पौधे लगाए जाएंगे। नगर निगम के अनुसार, पिछले वर्ष लगाए गए पौधों की जीवित रहने की दर (सर्वाइवल रेट) काफी उत्साहजनक रही है।

अभियान को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने के लिए नगर निगम सप्ताहभर विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करेगा। इन कार्यक्रमों में राज्य सरकार के मंत्री भी भाग लेंगे और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, महापौर सुरेंद्र चौहान, नगर निगम के पार्षद तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000