नई बनी फॉरेस्ट रोड सड़क तोड़ने का विरोध, क्षेत्रवासियों ने पाइपलाइन के लिए वैकल्पिक मार्ग की उठाई मांग – भारत केसरी टीवी

नई बनी फॉरेस्ट रोड सड़क तोड़ने का विरोध, क्षेत्रवासियों ने पाइपलाइन के लिए वैकल्पिक मार्ग की उठाई मांग

[MADAN SHARMA]

Advertisement

सोलन। नगर निगम सोलन के वार्ड नंबर 10 स्थित फॉरेस्ट रोड पर प्रस्तावित पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क तोड़े जाने के प्रस्ताव का स्थानीय निवासियों ने विरोध जताया है। क्षेत्रवासियों ने इस संबंध में नगर निगम आयुक्त और वार्ड पार्षद को ज्ञापन सौंपकर सड़क को नुकसान पहुंचाए बिना वैकल्पिक मार्ग तलाशने या पहले विस्तृत तकनीकी योजना तैयार करने की मांग की है।

Advertisement

 

ज्ञापन में कहा गया है कि फॉरेस्ट रोड पर हाल ही में लगभग 30 से 40 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण किया गया है। ऐसे में पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क को दोबारा खोदना सरकारी धन की बर्बादी होगी और स्थानीय लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

 

क्षेत्रवासियों का कहना है कि फॉरेस्ट रोड पहले से ही संकरी सड़क है। यदि इसे दोबारा खोदा गया तो यातायात प्रभावित होगा और लोगों के दैनिक आवागमन में परेशानी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस मार्ग से पहले ही शहर की कई पाइपलाइनें गुजर रही हैं, ऐसे में बिना स्पष्ट तकनीकी योजना के अतिरिक्त पाइपलाइन डालना व्यावहारिक नहीं लगता।

 

निवासियों ने आरोप लगाया कि अभी तक नगर निगम की ओर से पाइपलाइन के रूट और तकनीकी योजना की कोई लिखित जानकारी साझा नहीं की गई है। केवल मौखिक रूप से सड़क से पाइपलाइन ले जाने की बात कही गई है।

 

ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि जनहित को देखते हुए पाइपलाइन का रूट बदला जाए या पहले विस्तृत तकनीकी योजना तैयार कर सार्वजनिक की जाए, ताकि नई बनी सड़क को अनावश्यक नुकसान न पहुंचे और लोगों को परेशानी से बचाया जा सके। उन्होंने पाइपलाइन को फॉरेस्ट रोड के बजाय किसी अन्य उपयुक्त मार्ग से ले जाने की संभावना पर भी गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000