राजनीतिक दबाव में दर्ज की गई FIR, सुधीर शर्मा ने खारिज किए आय से अधिक संपत्ति के आरोप – भारत केसरी टीवी

राजनीतिक दबाव में दर्ज की गई FIR, सुधीर शर्मा ने खारिज किए आय से अधिक संपत्ति के आरोप

[MADAN SHARMA]

Advertisement

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर शर्मा ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा उनके विरुद्ध दर्ज की गई एफआईआर में लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें पूर्णत: निराधार, असत्य, दुर्भावनापूर्ण एवं राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित बताया है। सुधीर शर्मा का कहना है कि यह एफआईआर तथ्यों और कानून के आधार पर नहीं, बल्कि राजनीतिक दबाव में दर्ज की गई है। उनका आरोप है कि राज्य की वर्तमान सरकार तथा माननीय मुख्यमंत्री के दबाव में विजिलेंस ब्यूरो का दुरुपयोग कर उन्हें राजनीतिक रूप से प्रताडि़त करने और उनकी सार्वजनिक छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। उनके अनुसार यह पूरा प्रकरण राजनीतिक प्रतिशोध का एक स्पष्ट उदाहरण है, जिसका उद्देश्य एक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को बदनाम करना है। श्री शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन तथा व्यक्तिगत वित्तीय मामलों में सदैव पूर्ण पारदर्शिता बरती है। उनकी आय, संपत्तियों एवं वित्तीय लेन-देन का समुचित विवरण समय-समय पर आयकर विभाग, भारत निर्वाचन आयोग तथा अन्य सक्षम वैधानिक प्राधिकारियों के समक्ष विधि के अनुसार प्रस्तुत किया जाता रहा है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि किसी एफआईआर का पंजीकरण मात्र जांच की शुरुआत है, इसे किसी भी प्रकार से दोष सिद्ध होने का प्रमाण नहीं माना जा सकता। उनके विरुद्ध लगाए गए प्रत्येक आरोप का विधिसम्मत एवं तथ्यात्मक उत्तर उपलब्ध है तथा उनकी प्रत्येक संपत्ति एवं वित्तीय लेन-देन का वैध एवं सत्यापित स्रोत है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि निष्पक्ष जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया के दौरान सत्य सामने आएगा और उनकी बेगुनाही सिद्ध होगी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000