मुख्यमंत्री सुक्खू ने नई दिल्ली में स्पोर्ट्स, फिटनेस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपो-2026 का किया दौरा – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री सुक्खू ने नई दिल्ली में स्पोर्ट्स, फिटनेस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपो-2026 का किया दौरा

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स, फिटनेस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपो-2026 का किया दौरा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स, फिटनेस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपो-2026 का दौरा किया।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न राज्यों और औद्योगिक समूहों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया तथा प्रतिनिधियों से विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों पर जाकर उनसे संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री ने नीति-निर्माताओं, खिलाड़ियों, खेल प्रशासकों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, उद्यमियों और निवेशकों को एक मंच पर लाने के लिए टाइम्स ऑफ इंडिया समूह के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारत के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के साथ-साथ सार्थक सहयोग और नए अवसरों को बढ़ावा देते हैं, जिससे एक स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर और सांसद अनुराग शर्मा भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000