हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे लाखों यात्री, दिल्ली मेट्रो, पंजाब-हरियाणा की बसों में भी चलेगा कार्ड – भारत केसरी टीवी

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे लाखों यात्री, दिल्ली मेट्रो, पंजाब-हरियाणा की बसों में भी चलेगा कार्ड

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल के अलावा दिल्ली मैट्रो व पंजाब हरियाणा की बसों में भी चलेगा कार्ड

एक वर्ष में 365 रूपए वार्षिक देना होगा चार्ज

हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी में नए हिम बस प्लस कार्ड की शुरूआज हो गई है। सोलन जिला के क्यारीघाट से प्रदेश मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री ने इस कार्ड की विधिवत्त रूप से शुरूआत की। इस मौके पर प्रदेश उपुमख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि हिमबस प्लस कार्ड की शुरुआत सभी श्रेणियों के यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगी। यह स्मार्ट कार्ड एचआरटीसी की विभिन्न यात्रा रियायत योजनाओं एवं कार्डों के लाभों को एक ही कार्ड में समाहित करेगा। यह कार्ड मात्र 365 रुपये के वार्षिक सदस्यता शुल्क पर उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस कार्ड का उपयोग दिल्ली मेट्रो तथा पंजाब और हरियाणा की बस सेवाओं में भी किया जा सकेगा, जिससे यात्रियों की यात्रा और अधिक सुगम एवं सुविधाजनक बनेगी।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में निगम 1,000 इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगा। इन 297 नई बसों के शामिल होने से निगम के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों की कुल संख्या बढकऱ 507 हो गई हैं। अग्निहोत्री ने कहा कि भविष्य में केवल 47-सीटर श्रेणी की डीजल बसों की ही खरीद की जाएगी, जबकि राज्य में चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले 12 वर्षों तक कम्पनी द्वारा इन बसों का रखरखाव किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000