“13-14 साल के बच्चे भी सिरिंज से ले रहे नशा, शिमला प्रशासन अलर्ट; अगस्त में नशा मुक्ति केंद्रों का होगा निरीक्षण” – भारत केसरी टीवी

“13-14 साल के बच्चे भी सिरिंज से ले रहे नशा, शिमला प्रशासन अलर्ट; अगस्त में नशा मुक्ति केंद्रों का होगा निरीक्षण”

[MADAN SHARMA]

Advertisement

नशे के खिलाफ एक जुट होकर कार्य करना होगा – उपायुक्त

Advertisement

 

अगस्त माह में सभी नशा मुक्ति केंद्रों में होगा निरीक्षण

 

विशेष कार्यशाला का होगा आयोजन

 

जिला एनकोर्ड (NCORD) समिति की बैठक आज उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में एक एनजीओ की प्रतिनिधि ने जानकारी देते हुए कहा कि 13-14 आयु के बच्चे भी सिरिंज से नशे ले रहे है। ऐसे कई मामले हमारे पास आ रहे है। इससे जहां बच्चों के हैपेटाइटिस के फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है, वही बच्चों की जान को खतरा बन रहा है। नशे की चपेट में आ चुके बच्चों और उनके अभिभावकों की काउंसलिंग होना बेहद जरूरी है।

उपायुक्त ने कहा इसके लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। हमें अपनी पीढ़ी को बचाने के लिए प्रभावी तरीके से कार्य करना है। उन्होंने नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की संपत्ति की जांच करने की दिशा में पुलिस तीव्रता से कार्य करें। राजस्व विभाग ऐसे मामलों में तुरंत निशानदेही रिपोर्ट पुलिस को सौंपे।

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि अगस्त माह में जिला के सभी नशा मुक्ति केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। इसमें केंद्रों में तय मानकों के हिसाब से हर पहलू का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद नशा मुक्ति केंद्रों के संचालकों के साथ विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें अन्य हितधारकों को भी शामिल किया जाएगा। कार्यशाला में विशेषज्ञ मार्गदर्शन करेंगे।

 

बैठक में जिला में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को समन्वित प्रयासों के साथ इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस विभाग द्वारा जिला में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध की गई कार्रवाई, दर्ज मामलों तथा चलाए गए विशेष अभियानों की जानकारी प्रस्तुत की गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों द्वारा जागरूकता एवं पुनर्वास कार्यक्रमों की प्रगति पर भी चर्चा की गई।

 

उपायुक्त ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रशासन, पुलिस, विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम जनता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों से इस दिशा में समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

 

यह रहे मौजूद

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा, एडीएम (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, एडीएम (प्रोटोकॉल) ज्ञान सागर नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ यशपाल रांटा, एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र नेगी, एसडीएम रोहड़ू धर्मेश, एसडीएम डोडरा क्वार कीर्ति चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित ठाकुर, डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान, डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा, डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा, डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा, डीएसपी वरुण पटियाल, डीएसपी शक्ति सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ विनीत लखनपाल सहित अन्य अधिकारी भी

मौजूद रहे।

-०-

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000