बत्ती गुल होने पर मिलेगा Message, बिजली बोर्ड उपभोक्ताओं के लिए नई व्यवस्था पर कर रहा काम – भारत केसरी टीवी

बत्ती गुल होने पर मिलेगा Message, बिजली बोर्ड उपभोक्ताओं के लिए नई व्यवस्था पर कर रहा काम

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

अगस्त माह के पहले सप्ताह तक यूजर इंटरफेस बनाने का बोर्ड ने रखा है लक्ष्य

राज्य बिजली बोर्ड प्रदेश के उपभोक्ताओं के लिए एक नई व्यवस्था पर काम कर रहा है। इसके तहत अचानक बिजली के गुल होने की जानकारी उपभोक्ताओं को मैसेज के जरिए भविष्य में मिलेगी। साथ ही बिजली बहाली की स्टीक जानकारी भी संदेश के माध्यम से उपभोक्ताओं को दी जाएगी। बोर्ड इसके लिए एक यूजर इंटरफेस बना रहा है और अगस्त माह तक इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को बिना तय बिजली कटौती की समय पर जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में बिजली बोर्ड ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बोर्ड ने संबंधित उपमंडल अधिकारियों (एसडीओ) के लिए ऐसी व्यवस्था शुरू कर दी है, जिसके माध्यम से उन्हें अपने क्षेत्र में होने वाली बिना तय बिजली कटौती की तत्काल जानकारी मिल सकेगी। इससे अधिकारियों को बिजली आपूर्ति से जुड़े मामलों की निगरानी करने और उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र समाधान करने में सुविधा होगी।

बिजली बोर्ड की समीक्षा बैठक में इस पर विस्तृत चर्चा हुई है और अब तक की व्यवस्था को संबंधित अधिकारी ने बोर्ड अध्यक्ष के समक्ष रखा है। इसके तहत बिजली बोर्ड उपभोक्ताओं के लिए एक ऐसा यूजऱ इंटरफेस तैयार कर रहा है, जिसके माध्यम से उपभोक्ता अपने क्षेत्र में हुई बिना तय बिजली कटौती की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इतना ही नहीं, बिजली कब तक बहाल होने की संभावना है, इसकी संभावित तारीख और समय भी उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जाएगा। इससे लोगों को अनिश्चितता का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे अपनी दैनिक गतिविधियों की बेहतर योजना बना सकेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000