आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर – भारत केसरी टीवी

आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

मानसून की तैयारियों एवं विशेष राहत पैकेज विषय पर समीक्षा बैठक आयोजित

Advertisement

 

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष दीपक राठौर ने कहा कि सभी विभाग आपदा से निपटने के लिए अपनी आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखे ताकि आकस्मिक आपदा से होने वाली क्षति को न्यून किया जा सके। दीपक राठौर आज यहां मानसून की तैयारियों एवं विशेष राहत पैकेज विषय पर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

दीपक राठौर ने कहा कि आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में न्यूनतम पांच व्यक्तियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाना आवश्यक है ताकि यह आपदा मित्र जीवन और संपत्ति के नुकसान को न्यून करने में सहायक बन सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार प्रदेश भर की सभी ग्राम पंचायत में यह व्यवस्था लागू की जा रही है।

उन्होंने कहा कि आपदा के समय क्षति को न्यून करने के लिए आधुनिक उपकरण होने आवश्यक है। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे उपकरणों की जानकारी उपलब्ध करवाएं जो आपदा के समय पीड़ित लोगों तक मदद पहुंचाने में और अधिक सहायक सिद्ध हो सके।

दीपक राठौर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एक मोबाइल ऐप विकसित कर रहा है। इस ऐप से आपदा की स्थिति में घटना की सटीक जानकारी तुरंत उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को डैली लॉस रिपोर्ट डी.एम.आई.एस. पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में अवगत करवाया गया कि सोलन ज़िला के क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केन्द्र नालागढ़ में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एन.डी.आर.एफ.) की एक कम्पनी तैनात है। इसमें 100 जवान, अधिकारी व कर्मचारी कार्यरत हैं तथा ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा 3877 स्वयं सेवक भी कार्यरत हैं।

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने उपाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील होकर आपदा से निपटा जाएगा।

अतिरिक्त उपायुक्त सोलन दिव्यांशु सिंगल ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से मानसून की तैयारियों को लेकर तथा विशेष राहत पैकेज विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

अतिरिक्त सचिव राजस्व (आपदा प्रबंधन) सुनील वर्मा ने इस अवसर पर अपने बहुमूल्य विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश भी दिए।

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सेल के ए.सी.एफ. विनोद शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थि

त थे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000