राजकीय स्नातक महाविद्यालय रक्कड़ में 10 फरवरी 2024 को ‘सड़क सुरक्षा क्लब’ की तरफ से विशेष कार्यक्रम का किया आयोजन – भारत केसरी टीवी

राजकीय स्नातक महाविद्यालय रक्कड़ में 10 फरवरी 2024 को ‘सड़क सुरक्षा क्लब’ की तरफ से विशेष कार्यक्रम का किया आयोजन

रक्कड़ प्रदीप ठाकुर 10 फरवरी 2024

Advertisement

राजकीय स्नातक महाविद्यालय रक्कड़ में 10 फरवरी 2024 को ‘सड़क सुरक्षा क्लब’ की तरफ से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा क्लब प्रभारी प्रो० विकास चन्द्र द्वारा किया गया । यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य पंकज सूद के निर्देश में समपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता थाना- प्रभारी श्री गुरदेव रहे। गुरदेव जी ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां दीं।

Advertisement


उन्होंने यह भी बताया कि जितनी भी सड़क पर दुर्घटनाएं होती है वह यातायात के नियमों का पालन नहीं करने से होती हैं। दोपहिया वाहन चलाने वाले के लिए हैलमेट लगाना कितना जरूरी है तथा गाडी चालक के लिए सीट बेल्ट लगाना भी कितना जरूरी है। यातायात के इन नियमों का पालन न करने से जुर्माना भी भरना पड़े‌गा और चालान का सन्देश आपके फोन में आ जाएगा इसलिए यातायात के सभी नियमों का पालन करें । श्री गुरदेव जी यह भी बताया कि पुलिस किस प्रकार 24 घण्टे जनता की सहायता करती है उन्होने विद्यार्थियों को यह यी सलाह कि यदि कहीं दुर्घटना होती है तो उन्हें लोगों की सहायता करनी चाहिए। इसके साथ कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय के प्राचार्य पंकज सूद जी ने मुख्य वक्ता थाना प्रभारी गुरदेव का धन्यवाद किया कि उन्होंने यातायात के नियमों से सम्बन्धित जानकारियां विद्यार्थी एवं शिक्षक वर्ग को दी। महाविद्यालय के प्राचार्य पंकज सूद जी ने विद्यार्थियों की यातायात के नियमों को पालन करने की सलाह दी तथा यह भी बताया कि दुर्घटना के कारण अपनों की मौत किस तरह से परिवार को हिला कर रख देती है। साथ में यह भी बताया कि हर वर्ष देश में किस तरह लाखों लोगों की मृत्यु सड़क दुर्घटना में होती है। इस अवसर पर महाविद्यालय शिक्षक में से प्रो ० विकास चन्द्र, डॉ० जसपाल राणा, प्रो०रविन्द्र, डॉ० सुषमा, प्रो० मीना, प्रो शैलजा प्रो० श्वेता कोहली तथा गैर शिक्षक वर्ग में पुस्तकालय प्रभारी कुमारी सोनिया मौजूद रहे ।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000