जानलेवा बरसात हिमाचल में छह साल में हजारों परिवारों पर टूटा कहर, 2108 लोगों की गई जान – भारत केसरी टीवी

जानलेवा बरसात हिमाचल में छह साल में हजारों परिवारों पर टूटा कहर, 2108 लोगों की गई जान

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

पहाड़ों में बढ़ती अतिवृष्टि, बादल फटने, भूस्खलन और बाढ़ की घटनाओं ने मानसून को जानलेवा बना दिया है। पिछले पांच वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में बरसात के दौरान 2108 लोगों की जान जाने से हजारों परिवारों पर कहर टूटा

हिमाचल में बरसात बरपा रही कहर। –

हिमाचल प्रदेश में मानसून अब बरसात का मौसम ही नहीं, बल्कि हर साल लौटने वाली एक ऐसी आपदा बन चुका है, जो अपने पीछे मौत, तबाही और हजारों करोड़ रुपये के नुकसान की भयावह कहानी छोड़ जाता है। पहाड़ों में बढ़ती अतिवृष्टि, बादल फटने, भूस्खलन और बाढ़ की घटनाओं ने मानसून को जानलेवा बना दिया है। पिछले पांच वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में बरसात के दौरान 2108 लोगों की जान जाने से हजारों परिवारों पर कहर टूटा। इस दौरान हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति भी तबाह हुई है

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2018 से 2022 के बीच ही मानसून अवधि में 1,553 लोगों की मौत हुई थी। इनमें सबसे अधिक 476 मौतें वर्ष 2021 में दर्ज की गई थीं। 2020 में 240, 2019 में 218 और 2022 में अगस्त तक 276 लोगों की जान गई थी। इसके बाद 2023 ने प्रदेश के इतिहास की सबसे भयावह आपदाओं में जगह बनाई। लगातार हुई अतिवृष्टि, भूस्खलन और बाढ़ की घटनाओं में 428 लोगों की मौत हुई। हजारों मकान, सड़कें, पुल और सार्वजनिक ढांचा क्षतिग्रस्त हुआ तथा आर्थिक नुकसान पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000