शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सीजेपी और सरकार के बीच अटकी बात, शनिवार को फिर होगी बैठक – भारत केसरी टीवी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सीजेपी और सरकार के बीच अटकी बात, शनिवार को फिर होगी बैठक

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

नीट पेपर लीक मामले पर आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और सरकार के बीच शुक्रवार को लंबी बातचीत हुई जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन सकी और सीजेपी ने साफ कहा कि उनका इस्तीफा होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बातचीत में सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा तथा जितेंद्र सिंह और सीजेपी की ओर से प्रवक्ता सौरव दास तथा आशुतोष रांका शामिल थे। सीजेपी की ओर से एक मांग पत्र भी सौंपा गया। श्री प्रधान के इस्तीफे के अलावा पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले विद्यार्थियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा और दिल्ली में सीजेपी के धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों को रद्द करने की मांग प्रमुख हैं। बैठक के बाद सीजेपी के प्रतिनिधियों ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि एफआईआर वापस लिये जाने और मुआवजे की मांग पर विचार करने को लेकर सरकार का रुख सकारात्मक था, लेकिन श्री प्रधान के इस्तीफे की मांग पर मंत्रियों ने शनिवार दोपहर तक का समय मांगा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को सरकार के साथ दोबारा बैठक होगी।

प्रवक्ताओं ने कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं होता है या उन्हें बर्खास्त नहीं किया जाता है तो सीजेपी बड़े पैमाने पर आंदोलन के लिए आह्वान करेगी। उन्होंने कहा कि बैठक में जंतर-मंतर पर आने वाले या जंतर-मंतर से जा रहे लोगों को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिये जाने की घटनाओं को भी रखा गया। सरकार की ओर से कहा गया कि उसे इसके बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन यदि ऐसा हो रहा है तो उसे रोका जायेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000