जंतर मंतर पर लाठीचार्ज के खिलाफ धरने पर CM, मंत्रियों, नेताओं के साथ लोकभवन के बाहर किया प्रदर्शन – भारत केसरी टीवी

जंतर मंतर पर लाठीचार्ज के खिलाफ धरने पर CM, मंत्रियों, नेताओं के साथ लोकभवन के बाहर किया प्रदर्शन

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

राहुल-प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में नारेबाजी

नीट छात्रों पर जंतर-मंतर नई दिल्ली में हुए लाठीचार्ज तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ लोक भवन के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए मुख्यमंत्री स्वयं भी नारेबाजी करते नजर आए। इसके बाद उन्होंने लोक भवन में कांग्रेस पार्टी की ओर से ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों और युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक के कारण 20 से अधिक युवाओं ने आत्महत्या की है। नीट परीक्षा से लाखों युवाओं का भविष्य जुड़ा है और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी छात्रों की मांगों का समर्थन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की मौत के लिए केंद्र सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी युवाओं की मांगों के समर्थन में धरने पर बैठे, तो उन्हें और प्रियंका गांधी को जबरन वाहन में ले जाया गया। मुख्यमंत्री ने दोनों नेताओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं की जायज मांगों के प्रति दमनकारी रवैया अपना रही है। मुख्यमंत्री ने नीट छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन करने वाली सोनम सहित अन्य युवाओ

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000