ऐच्छिक निधि दुरुपयोग के राडार पर और भी विधायक, कुछ ने अपनी IT टीम, कुछ ने चुनाव क्षेत्र से बाहर दिया था पैसा – भारत केसरी टीवी

ऐच्छिक निधि दुरुपयोग के राडार पर और भी विधायक, कुछ ने अपनी IT टीम, कुछ ने चुनाव क्षेत्र से बाहर दिया था पैसा

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

विजिलेंस के पास सूचना; कुछ ने अपनी आईटी टीम, तो कुछ ने चुनाव क्षेत्र से बाहर दे दिया था पैसा

कांगड़ा जिला के देहरा से पूर्व विधायक होशियार सिंह के खिलाफ दर्ज ऐच्छिक निधि के दुरुपयोग की शिकायत मिलने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने नाराजगी जताई है और जांच के आदेश दिए हैं, तााके सच्चाई सामने आ सके। जांच शुरू होने के बाद कुछ और विधायक भी राडार पर हैं। अब तक मंडी और कांगड़ा जिला के करीब तीन से चार विधायकों की सूचना विजिलेंस ब्यूरो के पास है, जिन पर भी ऐच्छिक निधि केदुरुपयोग जैसे आरोप हैं। कुछ ने अपनी सोशल मीडिया टीम को पैसे बांटे हैं, जबकि कुछ ने चुनाव क्षेत्र से बाहर के व्यक्तियों को धनराशि जारी की है। अब होशियार सिंह केस के साथ इन मामलों में भी जांच होगी या नहीं, यह सरकार को तय करना है। मंडी जिला के दो विधायकों के ऐसे मामले सोशल मीडिया पर भी गूंजते रहे हैं।

हालांकि अब तक इन मामलों में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पूर्व विधायक होशियार सिंह पर भी विधायक निधि नहीं, बल्कि ऐच्छिक निधि के दुरुपयोग का मामला है। एक विधायक को साल में 13 लाख रुपए की ऐच्छिक निधि मिलती है, जिसे खर्च करने के लिए पूर्व निर्धारित गाइडलाइन हैं। इसमें एक्टिविटी भी तय हंै, जिसमें ये पैसे दिए जा सकते हैं, लेकिन पैसा जारी करने में संबंधित विधायक की डिस्क्रीशन (विवेकाधीन) रहती है, क्योंकि फंड ही डिस्क्रीशनरी ग्रांट (विवेकाधीन व्यय) के तौर पर है। इसे रूरल डिवेलपमेंट के माध्यम से मैनेज किया जाता है, जबकि विधायक निधि संबंधित जिला के डीसी के माध्यम से खर्च होती है। विजिलेंस ब्यूरो अभी जांच के जरिए होशियार सिंह के मामले में भी तथ्यों का मिलान कर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000