कंडाघाट में 7.51 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, पहले भी NDPS मामले में रह चुका है आरोपी – भारत केसरी टीवी

कंडाघाट में 7.51 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, पहले भी NDPS मामले में रह चुका है आरोपी

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

दिनांक 16.07.2026 को पुलिस थाना कंडाघाट की पुलिस टीम जब थाना क्षेत्र में गश्त एवं अपराधों की रोकथाम हेतु मौजूद थी तो उक्त टीम द्वारा एक गुप्त सुचना के आधार पर एक युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 7.51 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) तथा ₹2,990/- की नकदी बरामद की गई । आरोपी की पहचान जतिन पुत्र श्री सीता राम, निवासी गाँव दोलग, डाकघर कंडाघाट, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, आयु 31 वर्ष, के रूप में हुई।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी को मौके पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा उसके विरुद्ध पुलिस थाना कंडाघाट में एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले के आगामी अन्वेषण के दौरान आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से 04 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया।

वर्तमान में आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। जाँच के दौरान यह भी पाया गया कि आरोपी पूर्व में भी चिट्टा तस्करी के मामले में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध पुलिस थाना सदर, सोलन में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत एक अन्य मामला भी पंजीकृत है जिसमे उसके कब्जा से 8 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया था । पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जाँच कर रही है I

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000