किन्नौर में फ्लैश फ्लड व शिमला-नौणी फोरलेन पर भूस्खलन, 2 दिन भारी बारिश का रैड अलर्ट – भारत केसरी टीवी

किन्नौर में फ्लैश फ्लड व शिमला-नौणी फोरलेन पर भूस्खलन, 2 दिन भारी बारिश का रैड अलर्ट

[मदन शर्मा]

Advertisement

राज्य में मानसून के दोबारा सक्रिय होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आगामी 20 और 21 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश का रैड अलर्ट जारी किया है। इस चेतावनी के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों से भूस्खलन, सड़क बंद होने और अचानक बाढ़ की खबरें आ रही हैं। 20 जुलाई को जारी रैड अलर्ट के अनुसार चम्बा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में इसका व्यापक असर देखने को मिल सकता है, जबकि 21 जुलाई को जारी हुए रैड अलर्ट के तहत चम्बा, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और कुल्लू जिलों में इसका असर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही 22 जुलाई के लिए ऑरैंज अलर्ट तथा 23 जुलाई के लिए यैलो अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement

शनिवार देर शाम किन्नौर जिले के सांगला (रक्छम) में मस्तरंग नाले में फ्लैश फ्लड आने से सांगला-छितकुल मार्ग बुरी तरह प्रभावित हुआ और आईटीबीपी कैंप की एक गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई। उधर, चम्बा जिले में पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग बत्ती हट्टी और दुर्गेठी के पास भारी मलबे के कारण बंद हो गया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बहाल किया गया। चम्बा-शिमला वाया सिहुंता मार्ग पनियाला नाला के पास पहाड़ी दरकने से अवरुद्ध हो गया। शिमला-नौणी फोरलेन पर भी संगीरठी के पास भूस्खलन से कुछ देर जाम लगा रहा। रविवार को राज्य में सबसे अधिक 4 मिलीमीटर बारिश नारकंडा में दर्ज की गई

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000