एचआरटीसी में नई इलैक्ट्रिक बसों के रखरखाव को निजी हाथों में देने की तैयारी – भारत केसरी टीवी

एचआरटीसी में नई इलैक्ट्रिक बसों के रखरखाव को निजी हाथों में देने की तैयारी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

एचआरटीसी में इलैक्ट्रिक बसों के रखरखाव को निजी हाथों यानी निजी कंपनियों को देने की तैयारी है। इस तैयारी की निगम कर्मचारी संगठन ने कड़ी आपत्ति जताई है।

Advertisement

हिमाचल परिवहन मजदूर संघ पदाधिकारियों का कहना है कि एचआरटीसी में शामिल की जा रहीं नई इलैक्ट्रिक बसों के रखरखाव और तकनीकी सेवाओं के लिए निजी कंपनी के माध्यम से भर्ती की जा रही है। संघ ने इसे निगम के संभावित निजीकरण की दिशा में उठाया जा रहा कदम बताते हुए सरकार से इस व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग की है। संघ के प्रदेश महामंत्री हरीश कुमार पराशर ने कहा कि निगम की विभिन्न कार्यशालाओं और कर्मशालाओं में वर्षों से तकनीकी कर्मचारियों के कई पद खाली पड़े हैं।

ऐसे में निगम के पास प्रशिक्षित और अनुभवी कर्मचारी होने के बावजूद तकनीकी कार्य निजी कंपनियों को सौंपना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में एचआरटीसी की अन्य सेवाओं के भी आऊटसोर्स होने का रास्ता खुल सकता है, जिससे निगम की स्वायत्तता और मजबूती प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि सरकार इलैक्ट्रिक बसों के संचालन और रखरखाव के लिए आवश्यक तकनीकी पद एचआरटीसी के भीतर सृजित कर नियमित भर्ती की जाए, ताकि प्रदेश के युवाओं को स्थायी रोजगार के अवसर मिल सकें और निगम की तकनीकी क्षमता भी मजबूत हो।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000