हमीरपुर में खौफनाक वारदात: शराब के नशे में बेटे ने डंडों से पीटकर की पिता की हत्या, मां की भूमिका भी जांच के घेरे में – भारत केसरी टीवी

हमीरपुर में खौफनाक वारदात: शराब के नशे में बेटे ने डंडों से पीटकर की पिता की हत्या, मां की भूमिका भी जांच के घेरे में

[MADAN SHARMA]

Advertisement

पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी मोड़, पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार

Advertisement

 

हमीरपुर: मदन शर्मा 16 जुलाई

 

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज उपमंडल के बढ़ेहर गांव में पारिवारिक विवाद ने एक दर्दनाक और खौफनाक रूप ले लिया। शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान एक बेटे पर अपने ही पिता की डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मृतक की पत्नी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

मृतक की पहचान 62 वर्षीय प्रकाश चंद के रूप में हुई है, जो पेशे से टैंपो चालक थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि हत्या के आरोप में गिरफ्तार 32 वर्षीय विजय कुमार बिजली बोर्ड में कार्यरत है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार में पिछले कई वर्षों से आपसी विवाद चल रहा था। एक ही घर में रहने के बावजूद पिता, मां और बेटा अलग-अलग रहते थे। बताया जा रहा है कि बुधवार रात पिता और बेटे ने शराब का सेवन किया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

आरोप है कि विजय कुमार ने अपनी मां सोमा देवी के साथ मिलकर प्रकाश चंद पर डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि पुलिस मृतक की पत्नी की कथित संलिप्तता की भी हर पहलू से जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले में सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000