एक पोस्ट… और सीधे पुलिस कार्रवाई! मंडी के जितेन्दर राजपूत पर SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज, जानें पूरी खबर – भारत केसरी टीवी

एक पोस्ट… और सीधे पुलिस कार्रवाई! मंडी के जितेन्दर राजपूत पर SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज, जानें पूरी खबर

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

लाहौल-स्पीति पुलिस ने मंडी जिले के जितेन्दर राजपूत के खिलाफ अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और विशेष रूप से लाहौल के जनजातीय समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट साझा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। यह शिकायत अधिवक्ता एवं लाहौल पोटेटो सोसायटी के चेयरमैन सुदर्शन जस्पा द्वारा पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला को सौंपी गई थी।

शिकायत में लगाए गए आरोप
शिकायत के अनुसार, आरोपी जितेन्दर राजपूत अपने फेसबुक/सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से लगातार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विशेषकर लाहौल के जनजातीय समुदाय के विरुद्ध अपमानजनक, भड़काऊ और मानहानिकारक सामग्री साझा कर रहा था। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबंध में भी कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित की, जिससे जनजातीय समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

शिकायत प्राप्त होने के बाद, केलांग थाने में एफआईआर नंबर 23/2026 दर्ज की गई है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 (संशोधित 2015) की धारा 3(1)(u) के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पोस्ट सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की गहनता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह मामला सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने के प्रयासों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता को रेखांकित करता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000