गत साढ़े तीन वर्षों में पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र के लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत: रोहित ठाकुर – भारत केसरी टीवी

गत साढ़े तीन वर्षों में पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र के लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत: रोहित ठाकुर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

शिक्षा मंत्री ने 2.5 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

Advertisement

 

पालमपुर, 15 जुलाई। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पालमपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में आधारभूत सुविधाओं के सृजन के लिए गत साढ़े तीन वर्षों में 20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने यह जानकारी मंगलवार को अपने एकदिवसीय पालमपुर प्रवास के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सिद्धपुर सरकारी में नवनिर्मित अतिरिक्त भवन के लोकार्पण के उपरांत आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए दी। इस अवसर पर पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल भी उपस्थित रहे।

अपने प्रवास के दौरान शिक्षा मंत्री ने लगभग 2.5 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने गांव डाढ स्थित मेजर सोमनाथ शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 86 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त भवन का लोकार्पण किया। इस भवन में तीन कक्ष तथा एक सभागार (हॉल) का निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राख में 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो अतिरिक्त कमरों की आधारशिला रखी। इसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सिद्धपुर सरकारी में 55 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त विद्यालय भवन का लोकार्पण किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभाग का दायित्व संभालने के बाद पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं के विकास हेतु 20 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें 5 करोड़ रुपये की लागत से पालमपुर में गर्ल्स हॉस्टल तथा 5 करोड़ रुपये की लागत से राजीव गांधी डे- बोर्डिंग विद्यालय का निर्माण प्रमुख परियोजनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा को अपनी सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया है। इसी का परिणाम है कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में देश में 18वें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने स्थानीय विधायक आशीष बुटेल की अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के प्रति निष्ठा एवं प्रतिबद्धता की सराहना की।

इसके उपरांत शिक्षा मंत्री ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पालमपुर के पुस्तकालय भवन तथा कंडवाड़ी में निर्माणाधीन राजीव गांधी डे- बोर्डिंग स्कूल भवन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि निर्माणकार्य को समयबद्ध पूरा किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर जितनी अतिरिक्त धनराषि की जरूरत होगी, अनुमोदित कर दी जाएगी।

 

इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मांगों को पूरा करने की भी घोषणा की।

 

 

पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में 1300 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर: आशीष बुटेल

इस अवसर पर पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष बुटेल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि आर्थिक चुनौतियों के बावजूद पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विभागों द्वारा लगभग 1300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने पालमपुर विस क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने के लिए राज्य सरकार का भी आभार प्रकट किया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का भरोसा दिलाया।

जनसभा में प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यालय की गतिविधियों और कोर्सों का भी ब्यौरा दिया। जबकि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चन्द तथा स्थानीय उपप्रधान करूण शर्मा ने भी अपने विचार सांझा किये तथा क्षेत्रीय मांगों को मंत्री व विधायक के समक्ष रखा।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर नगर निगम पालमपुर की मेयर राधा सूद, डिप्टीमेयर नीलम मालिक, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस समिति त्रिलोक चंद, सचिव शिक्षा बोर्ड विशाल शर्मा, डीएसपी सुनील राणा एसडीएम ओपी यादव, उपनिदेशक शिक्षा अजय समयाल, सदस्य हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण करूण शर्मा, पंचायत प्रधान, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000