“सुक्खू सरकार पर जयराम का बड़ा हमला, बोले- मंत्री भी हैं हताश, बहुमत से डरे हैं मुख्यमंत्री” – भारत केसरी टीवी

“सुक्खू सरकार पर जयराम का बड़ा हमला, बोले- मंत्री भी हैं हताश, बहुमत से डरे हैं मुख्यमंत्री”

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री के कामकाज से मंत्री और विधायक भी हताश जयराम

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के कामकाज से जनता के साथ-साथ उनके अपने मंत्री और विधायक भी हताश हैं, क्योंकि न तो वह उपमुख्यमंत्री की सुनते हैं और न ही मंत्रिमंडल के सहयोगियों की। ये बातें ​पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विपाशा सदन मंडी में सोमवार को आयोजित द्रंग विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने शिक्षा मंत्री को द्रंग के देऊरी स्कूल में उद्घाटन करने से रोके जाने की घटना को चुने हुए जनप्रतिनिधि का अपमान बताते हुए कहा कि अपनी कुर्सी बचाने और हाईकमान को खुश करने के लिए मुख्यमंत्री मंत्रियों का अपमान करने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं, और ऐसी जलालत झेलने से अच्छा तो मंत्रियों को इस्तीफा दे देना चाहिए था।

बहुमत से डरे हैं मुख्यमंत्री
जयराम ने कहा कि जनता ने पंचायत चुनावों के माध्यम से कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनादेश दिया है, जिसका 4 साल का कार्यकाल पूरा होने के साथ ही अब उतराई का समय शुरू हो चुका है। आपदा एक्ट की आड़ लेकर चुनाव टालने और जीतने के बाद भी डेढ़ महीने तक शपथ न दिलाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बहुमत से डरे हुए हैं और जनादेश को प्रभावित करने के लिए धनबल व सत्ता का डर दिखाकर जीते हुए प्रतिनिधियों को खरीदने का असफल प्रयास कर रहे हैं, जिससे उनमें हताशा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000