25 जुलाई को धर्मशाला में होगा खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर (एथलेटिक्स) चयन ट्रायल – भारत केसरी टीवी

25 जुलाई को धर्मशाला में होगा खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर (एथलेटिक्स) चयन ट्रायल

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

धर्मशाला, जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी, कांगड़ा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया है कि जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय, धर्मशाला द्वारा संचालित खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर (एथलेटिक्स) के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु 25 जुलाई, 2026 (शनिवार) को प्रातः 9 बजे खेल परिसर, धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक पर चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल में 13 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। चयन प्रक्रिया में 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त जिला कांगड़ा के पात्र खिलाड़ियों को भी वरीयता प्रदान की जाएगी। अंतिम चयन खेलो इंडिया योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता एवं खेल कौशल के आधार पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से किया जाएगा।

चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को जन्म तिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, खेल उपलब्धि प्रमाण पत्र यदि उपलब्ध हो तथा दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो साथ लाने होंगे।

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर के अंतर्गत निःशुल्क खेल प्रशिक्षण (कोचिंग), स्पोर्ट्स किट तथा खेल उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि आवास, भोजन, डाइट तथा अन्य व्यक्तिगत अथवा दैनिक व्यय विभाग द्वारा वहन नहीं किए जाएंगे। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को यात्रा भत्ता, दैनिक भत्ता अथवा अन्य कोई व्यय भी देय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी दूरभाष नम्बर 85804-42768 तथा 94181-60202 पर संपर्क कर सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000