सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत मान में सुनी जन समस्याएं – भारत केसरी टीवी

सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत मान में सुनी जन समस्याएं

[ मदन शर्मा]

Advertisement

ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – संजय अवस्थी

Advertisement

‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत मान में सुनी जन समस्याएं

 

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना उनकी प्राथमिकता है। अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मान के गांव डोरा लड़हेच में आयोजित ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जन समस्याएं सुनने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।

संजय अवस्थी ने इससे पूर्व लड़हेच-डोरा-खटेटा सम्पर्क मार्ग पर हिमाचल पथ परिहवन निगम की बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना भी किया।

उन्होंने कहा कि ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार और जनता के मध्य सीधा संपर्क स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि दूर-दराज़ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समस्याओं को शीघ्रता से सुलझाने और अधिकारियों की मौजूदगी में क्षेत्रों की ज़रूरतों को समयबद्ध पूरा करने के लिए यह कार्यक्रम आरम्भ किया गया है।

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सम्पर्क मार्ग, सुविधा युक्त विद्यालय, घर-द्वार के समीप चिकित्सा सहायता और उचित स्थान पर फसल बिक्री के लिए प्रयास कर रही है ताकि लोगों को सही समय पर सही लाभ मिल सके।

संजय अवस्थी ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं, शिकायतों व मांगों को उच्च स्तर तक पहुंचाने में पंचायत प्रतिनिधियों की अहम भागीदारी होती है। उन्होंने ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधि से आग्रह किया कि एक-सम्मान विकास करने और गांव-गांव तक प्रत्येक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए ईमानदारी से कार्य करें।

विधायक ने कहा कि ग्राम पंचायत मान में आयुर्वेदिक चिकित्सालय तथा बस सेवा आरम्भ करने के लिए मामला उच्च स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मान-बेटनू सिंचाई योजना को विधायक प्राथमिकता में डाला गया है और इसका कार्य पूरा करना उनकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ग्राम पंचायत मान को जोड़ने वाले गम्बर पुल की मुरम्मत करने के निर्देश दिए।

संजय अवस्थी ने नौणी मंझजार में खेल मैदान निर्माण के लिए एक लाख रुपए तथा मान गांव में सड़क पक्का कार्य करने के लिए 03 लाख रुपए देने की घोषणा की।

विधायक ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

ज़िला परिषद सदस्य सतीश कुमार, पंचायत समिति सदस्य निर्मला देवी, ग्राम पंचायत मान की प्रधान रीता, ग्राम पंचायत बखालग के प्रधान सुरेंद्र पाठक, ग्राम पंचायत मान के उप-प्रधान देवराज, कांग्रेस पार्टी से दलीप कुमार, राकेश ठाकुर, हरीश कुमार, पवन कौशल, उपमंडलीय वन अधिकारी कुनिहार राज कुमार, लोक निर्माण विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता कृष्ण कांत, खण्ड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. मुक्ता रस्तोगी, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड अर्की के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण उपस्थि

त थे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000