नाथपा झाकड़ी प्रोजेक्ट का नया कीर्तिमान, 39.571 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक एकल दिवसीय विद्युत उत्पादन – भारत केसरी टीवी

नाथपा झाकड़ी प्रोजेक्ट का नया कीर्तिमान, 39.571 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक एकल दिवसीय विद्युत उत्पादन

[ मदन शर्मा]

Advertisement

भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जलविद्युत परियोजना एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। परियोजना ने गत शनिवार को 39.571 मिलियन यूनिट (एमयू) विद्युत उत्पादन कर अपने इतिहास का दूसरा सर्वाधिक एकल-दिवसीय उत्पादन दर्ज किया। इस उपलब्धि के साथ एनजेएचपीएस ने 18 जुलाई, 2023 को स्थापित 39.570 मिलियन यूनिट के पिछले दूसरे सर्वोच्च रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। परियोजना का अब तक का सर्वाधिक एकल-दिवसीय उत्पादन 13 अगस्त, 2024 को 39.572 मिलियन यूनिट रहा था, जो अभी भी कायम है। इस अवसर पर एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह उपलब्धि नाथपा झाकड़ी परियोजना की परिचालन उत्कृष्टता, टीम भावना और बेहतर कार्य संस्कृति का प्रमाण है। निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा ने इस सफलता का श्रेय कर्मचारियों की प्रतिबद्धता, सुदृढ़ कार्य संस्कृति और विभिन्न विभागों के प्रभावी समन्वय को दिया। निदेशक (वित्त) पार्थजीत डे ने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन संगठन की वित्तीय मजबूती और दीर्घकालिक स्थिरता का आधार होता है।

Advertisement

निदेशक (वित्त) पार्थजीत डे ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। निदेशक (परियोजनाएं) राजेश कुमार चंदेल ने इसे परियोजना की तकनीकी विश्वसनीयता, कुशल संचालन एवं अनुरक्षण व्यवस्था तथा तकनीकी टीमों के उत्कृष्ट समन्वय का परिणाम बताया। परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने इस उपलब्धि के लिए एसजेवीएन प्रबंधन के मार्गदर्शन एवं सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता ओ एंड एम, पावर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000