विकसित भारत-2047 के लिए बौद्ध मूल्यों और आधुनिक विज्ञान जरूरी: राज्यपाल कविंदर गुप्ता – भारत केसरी टीवी

विकसित भारत-2047 के लिए बौद्ध मूल्यों और आधुनिक विज्ञान जरूरी: राज्यपाल कविंदर गुप्ता

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

शिमला, 5 जुलाई। राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने कहा कि हिंसा, असहिष्णुता, युद्ध, पर्यावरणीय संकट और नैतिक मूल्यों के ह्रास जैसी वैश्विक चुनौतियों के बीच भगवान बुद्ध की करुणा, अहिंसा, प्रज्ञा और मध्यम मार्ग की शिक्षाएं आज पहले से अधिक प्रासंगिक हैं।

 

वे बैजनाथ के ताशी जोंग में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी “नालंदा से हिमालय तक – बौद्ध ज्ञान परंपरा की अखंड विरासत” को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय दर्शन, चिकित्सा, गणित और खगोल विज्ञान सहित कई विषयों का विश्वप्रसिद्ध केंद्र था। विश्वविद्यालय के नष्ट होने के बावजूद उसकी विरासत हिमालयी बौद्ध मठों और संस्थानों ने सुरक्षित रखी है।

 

राज्यपाल ने मठों में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) का पाठ्यक्रम शुरू करने की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे युवा भिक्षु और भिक्षुणियां पारंपरिक धार्मिक शिक्षा के साथ मान्यता प्राप्त शैक्षणिक योग्यता भी प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने युवाओं से नालंदा परंपरा के जिज्ञासा, आलोचनात्मक चिंतन, अनुशासन, करुणा और सेवा जैसे मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक विज्ञान और तकनीक के साथ इन मूल्यों का समन्वय ही विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

यह संगोष्ठी इंडियन हिमालयन नालंदा बुद्धिस्ट ट्रेडिशन काउंसिल और खंपागर मठ, ताशी जोंग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें मठ शिक्षा के आधुनिकीकरण और वर्तमान वैश्विक चुनौतियों के समाधान में बौद्ध दर्शन की भूमिका पर चर्चा की गई। समारोह में विभिन्न गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000