मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, 93 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा सेना का इंजीनियर – भारत केसरी टीवी

मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, 93 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा सेना का इंजीनियर

[मदन शर्मा]

Advertisement

सीबीआई शिमला की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मनाली में सेना के एमईएस के सिविल इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। सीबीआई की टीम ने आरोपी 93 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक ठेकेदार की पेमेंट रिलीज करने की ऐवज में पेमेंट की तीन प्रतिशत राशि देने की मांग की थी।

Advertisement

मामले की सूचना मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने एसपी सीबीआई राजेश चहल की अध्यक्षता में एएसपी सीबीआई सुमित पाल एवं डीएसपी सोलंकी की टीम ने ट्रैप लगाकर आरोपी को ठेकेदार से 93 हजार रुपये की रिश्वत लेेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के सिविलि इंजीनियर की पहचान केके सोनी के रूप में हुई है। आरोपी सिविल इंजीनियर सेना के एमईएस के सिविल विंग में मनाली असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर के पद पर तैनात था।

सीबीआई की टीम ने आरोपी के इंजीनियर के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कर्रवाई शुरू कर दी है। सीबीआई टीम पता लगा रही है कि आरोपी के तार कहां-कहां जुड़े हुए हैं। सीबीआई की टीम मामले से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। सीबीआई की जांच आरोपी सिविल इंजीनियर के रिश्वत मामले की जांच से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। सीबीआई की टीम ने आरोपी इंजीनियर के कार्यकाल में किए गए अन्य कार्यों की भी जांच करेगी।

सीबीआई ने आरोपी इंजीनियर को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सीबीआई की टीम आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान आरोपी से सीबीआई की पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000