बरसात में सांपों का खतरा, टांडा में रोज पहुंच रहे सर्पदंश के 5-6 केस, डॉक्टर ने दी ये सलाह – भारत केसरी टीवी

बरसात में सांपों का खतरा, टांडा में रोज पहुंच रहे सर्पदंश के 5-6 केस, डॉक्टर ने दी ये सलाह

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

बरसात का मौसम शुरू होते ही सांप और अन्य जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ गया है। बारिश के कारण बिलों में पानी भरने से सांप सुरक्षित स्थान की तलाश में बाहर निकल आते हैं। ऐसे में खेतों, झाड़ियों और रिहायशी इलाकों में इनके दिखाई देने के मामले बढ़ जाते हैं। डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा के मैडीसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा. धीरज कपूर ने लोगों को बरसात के दिनों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में सांपों के काटने के मामले बढ़ जाते हैं और इन दिनों उनके यूनिट में रोजाना 5 से 6 मरीज सर्पदंश के पहुंच रहे हैं।

इसके अलावा अन्य यूनिटों में भी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो घबराएं नहीं और समय बर्बाद किए बिना तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचे। झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ने से मरीज की जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से अस्पतालों में एंटी-वेनम इंजैक्शन उपलब्ध करवाए गए हैं और समय पर इलाज मिलने से मरीज को बचाया जा सकता है। डा. कपूर ने बताया कि कई लोग सांप काटने के बाद काटे गए स्थान को बहुत कसकर बांध देते हैं, जिससे रक्त संचार प्रभावित हो सकता है। उन्होंने सलाह दी कि यदि बांधना जरूरी हो तो हल्का बांधें

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000