छात्रों को हर बुधवार अंडे-फल, सरकारी स्कूलों में मुख्यमंत्री आहार योजना से लाखों बच्चों को पोषण की नई ताकत – भारत केसरी टीवी

छात्रों को हर बुधवार अंडे-फल, सरकारी स्कूलों में मुख्यमंत्री आहार योजना से लाखों बच्चों को पोषण की नई ताकत

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

राज्य के सरकारी स्कूलों में मुख्यमंत्री आहार योजना से लाखों बच्चों को पोषण की नई ताकत

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले लाखों बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण स्तर को मजबूत बनाने के लिए हिमाचल सरकार की मुख्यमंत्री आहार योजना प्रभावी ढंग से संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत मिड-डे मील के साथ बच्चों को प्रत्येक सप्ताह बुधवार को अतिरिक्त पौष्टिक आहार (सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन) उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें बच्चों को उबले हुए अंडे तथा मौसमी फल दिए जा रहे हैं, ताकि उन्हें संतुलित पोषण मिल सके और उनके शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ावा मिले। प्रदेश सरकार इस योजना पर हर वर्ष करीब 15 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च वहन कर रही है। मुख्यमंत्री आहार योजना का कुल वार्षिक बजट लगभग 115 करोड़ रुपए है, जिसमें राज्य सरकार अपने हिस्से के रूप में 15 करोड़ रुपए उपलब्ध करवा रही है। इस पहल को देश की अन्य राज्यों की योजनाओं से अलग और अभिनव माना जा रहा है, क्योंकि हिमाचल ने बच्चों के पोषण को मिड-डे मील से आगे बढ़ाकर अतिरिक्त पौष्टिक आहार से जोड़ा है।

योजना का उद्देश्य केवल बच्चों का पेट भरना नहीं, बल्कि उनमें कुपोषण और सूक्ष्म पोषक तत्त्वों की कमी को दूर करना भी है। नियमित रूप से अंडे और मौसमी फलों के वितरण से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, पढ़ाई में एकाग्रता सुधारने और स्वस्थ विकास सुनिश्चित करने की दिशा में सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। शिक्षा विभाग के अनुसार मुख्यमंत्री आहार योजना के सफल संचालन से सरकारी स्कूलों में बच्चों को पौष्टिक भोजन की बेहतर व्यवस्था मिल रही है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000