मन की बात’ समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला जनआंदोलन बन चुका है : डॉ. राजीव बिंदल – भारत केसरी टीवी

मन की बात’ समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला जनआंदोलन बन चुका है : डॉ. राजीव बिंदल

  1. ‘मन की बात’ समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला जनआंदोलन बन चुका है : डॉ. राजीव बिंदल

सकोड़ बूथ पर कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित की

Advertisement

 

Advertisement

सोलन। ब्यूरो सुभाष शर्मा।   28/06/2026

 

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोलन जिला के कण्डाघाट भाजपा मंडल के सकोड़ बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ सुना। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।

 

कार्यक्रम में श्रीमती मधु बिंदल, जिला उपाध्यक्ष धर्म सिंह, मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष योगेन्द्र, ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती गीता देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकेश्वर शर्मा, मंडल सचिव श्रीमती मीना शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला जनआंदोलन बन चुका है। इस मंच के माध्यम से प्रधानमंत्री देशभर के प्रेरणादायक व्यक्तियों, नवाचारों, सामाजिक अभियानों, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों को जन-जन तक पहुंचाते हैं।

 

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने की प्रेरणा देता है तथा समाज में सेवा, जनभागीदारी और सकारात्मक परिवर्तन की भावना को मजबूत करता है। डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को प्रधानमंत्री के इन प्रेरक संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000