28 जून को प्रदेशभर में चलेगा पल्स पोलियो अभियान, तैयारियां पूरी – भारत केसरी टीवी

28 जून को प्रदेशभर में चलेगा पल्स पोलियो अभियान, तैयारियां पूरी

[मदन शर्मा ]

Advertisement

 

Advertisement

स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी की अध्यक्षता में आज राज्य प्रतिरक्षण टास्क फोर्स (एसटीएफआई) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 28 जून 2026 को हिमाचल प्रदेश में आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि पोलियो वैक्सीन की आवश्यक आपूर्ति सभी जिलों को भेज दी गई है और अभियान के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

स्वास्थ्य सचिव ने सभी विभागों से अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने पर्याप्त मानव संसाधन, पात्र बच्चों की पहचान, बूथ गतिविधियों के संचालन, घर-घर संपर्क, सत्यापन तथा प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया।

बैठक में औद्योगिक इकाइयों से भी अपने कर्मचारियों को पल्स पोलियो अभियान और बूथ दिवस की जानकारी देने को कहा गया, ताकि कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। साथ ही महिला मंडलों, स्थानीय संस्थाओं और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में बताया गया कि भारत में वाइल्ड पोलियो वायरस का अंतिम मामला वर्ष 2011 में दर्ज हुआ था। हिमाचल प्रदेश में वाइल्ड पोलियो वायरस टाइप-3 का अंतिम मामला वर्ष 2009 में सोलन जिले में तथा टाइप-1 का अंतिम मामला वर्ष 2006 में कुल्लू जिले में सामने आया था।

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि पोलियो उन्मूलन की उपलब्धियों को बनाए रखने के लिए सतत निगरानी और उच्च टीकाकरण कवरेज बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों से समन्वय के साथ कार्य कर प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो वैक्सीन पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में डॉ. राजेश गुलेरी, डॉ. गोपाल बेरी, डॉ. राकेश शर्मा तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000