मारकंडा नदी पर 20 करोड़ का बो-स्ट्रिंग ब्रिज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज ऑनलाइन करेंगे उद्घाटन – भारत केसरी टीवी

मारकंडा नदी पर 20 करोड़ का बो-स्ट्रिंग ब्रिज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज ऑनलाइन करेंगे उद्घाटन

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

सिरमौर जिला में अपनी तरह का पहला 20 करोड़ रुपए की लागत से तैयार बो-स्ट्रिंग ब्रिज तैयार हो गया है। इस पुल का उद्घाटन 24 जून को केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ऑनलाइन करेंगे। नेशनल हाई-वे-07 पर नाहन से मात्र छह किलोमीटर दूर मारकंडा नदी पर देहरादून-पांवटा साहिब-कालाअंब-चंडीगढ़ नेशनल हाई-वे-07 पर तैयार यह धनुषाकार पुल इंजीनियरिंग का एक शानदार नमूना है। खजूरना में मारकंडा नदी पर 20 करोड़ से अधिक की लागत से बो-स्टिंग ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जो जिला सिरमौर का पहला धनुषाकार सुपर स्ट्रक्कर होगा। करीब 180 मीटर लंबे इस लोहे के पुल की खासियत यह है कि इसका पूरा लोड इसके आर्क और कॉलम पर संतुलन बनाए रखेगा, जिससे यह पारंपरिक पुलों से कहीं अधिक मजबूत और टिकाऊ होगा। करीब 20 करोड़ से अधिक की लागत से बने इस 180 मीटर लंबे ब्रिज पर 60-60 मीटर के तीन स्पैन तैयार किए गए हैं। धरात्तल पर दो कॉलम पर यह पुल बनाया गया है। यह ब्रिज लोहे का है।

सिर्फ इसका स्लैब कंकरीट का है। जिला सिरमौर में अपनी तरह का यह पहला ब्रिज है। जानकारी के मुताबिक निकट भविष्य में फोरलेन बनने पर इसके समानांतर एक ओर ऐसा ही ब्रिज बनकर तैयार होगा। नेशनल हाई-वे नाहन मंडल के अधिशाषी अभियंता राकेश खंडूजा ने बताया कि इस पुल की अपनी अलग खासियत है। नेशनल हाई-वे-07 पर बनकर तैयार यह ब्रिज सिरमौर का पहला बो-स्ट्रिंग ब्रिज अपनी कम ऊंचाई और धनुष जैसी आकृति के लिए जाना जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000