योग से स्वस्थ जीवन का संकल्प: एल.आर. बी.एड कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया – भारत केसरी टीवी

योग से स्वस्थ जीवन का संकल्प: एल.आर. बी.एड कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

सोलन,20 जून 2026

एल.आर. बी एड कॉलेज द्वारा आज कॉलेज परिसर के बैडमिंटन कोर्ट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष का आयोजन “स्वस्थ आयु के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) थीम पर केंद्रित रहा, जिसे व्यावहारिक योगाभ्यास के माध्यम से सार्थक बनाया गया।

समारोह का शुभारंभ योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। प्रिंसिपल डॉ. निशा शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “योग केवल आसन नहीं, बल्कि एक स्वस्थ जीवनशैली है जो शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक संतुलन स्थापित करती है। ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम हमें बताती है कि योग हर उम्र में लाभकारी है।”

बी.एड. द्वितीय वर्ष की छात्राओं दीक्षा एवं रितिका ने योग प्रशिक्षक की भूमिका निभाई। दोनों ने मंच से सभी उपस्थित प्रतिभागियों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित विभिन्न योगासनों तथा अनुलोम-विलोम, कपालभाति जैसे प्राणायाम का अभ्यास कराया और उनकी सही विधि एवं लाभों की जानकारी दी।

इस योग दिवस समारोह में बी.एड. विभाग के सभी प्रशिक्षुओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे परिसर में अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल रहा।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

प्रिंसिपल डॉ. निशा शर्मा ने बताया कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में स्वास्थ्य, सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश प्रसारित करना है। मैनेजिंग डायरेक्टर शची सिंह ने विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि योग को दिनचर्या में शामिल करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

यह आयोजन पूरी तरह सफल रहा और सभी बी एड प्रशिक्षुओं ने संकल्प लिया कि वे योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000