भाजपा के साथ चलना चाहती है जनता, जयराम का दावा, पंचायत चुनावों में बीजेपी समर्थित प्रत्याशी जीते – भारत केसरी टीवी

भाजपा के साथ चलना चाहती है जनता, जयराम का दावा, पंचायत चुनावों में बीजेपी समर्थित प्रत्याशी जीते

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

नेता प्रतिपक्ष ने जयराम ठाकुर ने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि इन पंचायतीराज चुनावों से प्रदेश की राजनीति में एक बेहद स्पष्ट और बड़ा संदेश गया है कि हिमाचल की जनता जमीनी स्तर से पूरी तरह भाजपा के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहती है और वह वर्तमान प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा विफलताओं से पूरी तरह तंग आ चुकी है। मुख्यमंत्री पर सीधा हमला बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे से लौटते ही सार्वजनिक रूप से पूछ रहे थे कि भाजपा आखिर किस नैतिक आधार पर पंचायत चुनावों में अपनी जीत के दावे कर रही है, तो आज मैं आंकड़े सहित यह बताना चाहता हूँ कि प्रदेश भर में 70 प्रतिशत से अधिक भाजपा समर्थित पंचायत प्रतिनिधि जीते हैं, जो पूरी निष्ठा के साथ हमारे साथ मजबूती से चल रहे हैं। इसलिए मुख्यमंत्री जी अब आपकी बारी है कि आप प्रदेश की जनता को बताएं कि आपके साथ कितने लोग चले हैं।

मंडी जिला के जंजैहली में आयोजित पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव सर्वसम्मति से होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस जीत को सराज विधानसभा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण करार दिया। उन्होंने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र की तीनों पंचायत समितियों में सर्वसम्मति से भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने गए हैं, जो कि राजनीतिक इतिहास में पहली बार इतनी शानदार और प्रचंड जीत के रूप में दर्ज हुआ है। उन्होंने चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत देने के लिए सभी क्षेत्रवासियों का धन्यवाद किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000