मोदी के पीएम रहते भारत पर हमला हुआ, तो हम देंगे साथ, द्विपक्षीय बैठक में बोले अमरीकी राष्ट्रपति – भारत केसरी टीवी

मोदी के पीएम रहते भारत पर हमला हुआ, तो हम देंगे साथ, द्विपक्षीय बैठक में बोले अमरीकी राष्ट्रपति

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

द्विपक्षीय बैठक में बोले अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप, प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ

फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई मुलाकात के दौरान ट्रंप ने भारत के समर्थन में बड़ा बयान देते हुए कहा कि यदि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते भारत पर कोई हमला होता है, तो अमरीका मदद के लिए खड़ा रहेगा। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब दुनिया के कई हिस्सों में भू-राजनीतिक तनाव बना हुआ है। बैठक के दौरान ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी एक बेहद मजबूत नेता हैं और बातचीत के दौरान बहुत सख्त रुख अपनाते हैं। ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शांत दिखाई देते हैं, लेकिन बातचीत और समझौते के मामले में बेहद सख्त हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारत को किसी तरह का सुरक्षा संकट झेलना पड़ता है, तो अमरीका उसके साथ खड़ा रहेगा। ट्रंप के इस बयान को भारत-अमरीका रणनीतिक संबंधों के संदर्भ में महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है। अमरीकी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली और व्यक्तित्व की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी जितना शांत, संयमित और प्रभावशाली नहीं हूं। आप उन्हें देखिए। ट्रंप ने मोदी को ऐसा नेता बताया जो बाहर से शांत नजर आते हैं, लेकिन निर्णय लेने और बातचीत के समय बेहद दृढ़ रहते हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी की नेतृत्व क्षमता की वजह से भारत लगातार आगे बढ़ रहा है और भविष्य में भी प्रगति करता रहेगा। हम बहुत जल्द भारत के साथ ट्रेड डील फाइनल करने वाले हैं। मैं भविष्य में कभी भारत भी जाऊंगा। मैं भारत का बहुत सम्मान करता हूं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000