डाक जीवन बीमा की किस्तें डकार गया सब-पोस्टमास्टर, बीमा की किस्तें जमा होती रहीं, सरकारी खाते में नहीं पहुंचा पैसा – भारत केसरी टीवी

डाक जीवन बीमा की किस्तें डकार गया सब-पोस्टमास्टर, बीमा की किस्तें जमा होती रहीं, सरकारी खाते में नहीं पहुंचा पैसा

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

चंबा में बीमा की किस्तें जमा होती रहीं, सरकारी खाते में नहीं पहुंचा पैसा

चंबा जिला के एक डाकघर में बीमा प्रीमियम जमा करने वाले ग्राहकों को शायद यह अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि उनकी ओर से जमा कराई गई कुछ रकम का पूरा हिसाब सरकारी खातों तक नहीं पहुंच रहा है। इस गड़बड़ी के आरोपों के बीच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने चंबा के एक डाक कर्मचारी के खिलाफ सरकारी धन के गबन और भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। सीबीआई की शिमला स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार चंबा जिला के सुल्तानपुर उप-डाकघर में सब पोस्टमास्टर के पद पर तैनात कर्मचारी पर डाक जीवन बीमा (पीएलआई) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) से संबंधित धनराशि में गड़बड़ करने का आरोप है। यह मामला चंबा मंडल के डाक अधीक्षक राजीव गुरंग की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। एफआईआर में कहा गया है कि उक्त कर्मी ने 15 नवंबर, 2018 से 20 अप्रैल, 2022 के बीच ग्राहकों से बीमा प्रीमियम और ऋण अदायगी की राशि नकद में प्राप्त की।

आरोप है कि उन्होंने ग्राहकों की पॉलिसियों में प्रीमियम जमा होने की प्रविष्टि तो कर दी, लेकिन संबंधित राशि को सरकारी लेखा प्रणाली में या तो दर्ज नहीं किया गया या कम दर्ज किया गया। सीबीआई के मुताबिक प्रारंभिक जांच में मार्च 2019 से सितंबर 2021 के बीच एक लाख छह हजार 291 रुपए की सरकारी राशि के गबन का मामला सामने आया है। एजेंसी का आरोप है कि इस धनराशि का इस्तेमाल निजी लाभ के लिए किया गया, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा। जांच एजेंसी ने यह भी कहा है कि डाक विभाग की ओर से इस मामले में विभागीय कार्रवाई पहले ही शुरू की जा चुकी है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000