भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ रोहड़ू में लगाई बड़ी सेंध, 31 कांग्रेस नेताओं ने थामा भाजपा का दामन – भारत केसरी टीवी

भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ रोहड़ू में लगाई बड़ी सेंध, 31 कांग्रेस नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 15/06/2026

Advertisement

 

Advertisement

 

भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ रोहड़ू में लगाई बड़ी सेंध, 31 कांग्रेस नेताओं ने थामा भाजपा का दाम

 

कांग्रेस सरकार दबाव, भय और झूठे मुकदमों की राजनीति कर रही है : संजीव कटवाल

 

मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में बढ़ रहा जनविश्वास, कांग्रेस सरकार की उलटी गिनती शुरू

 

दो उपप्रधान, बीडीसी सदस्य सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी भाजपा में शामिल

 

शिमला, 15 जून 2026

 

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के पारंपरिक गढ़ माने जाने वाले रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में बड़ी राजनीतिक सेंध लगाते हुए 31 कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल, चक्कर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने सभी नवागंतुकों को पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य, प्रदेश सचिव संजय ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, संजीव तथा रोहड़ू मंडल अध्यक्ष विजय मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं ने सभी नए सदस्यों का पार्टी परिवार में स्वागत किया।

संजीव कटवाल ने बताया कि भाजपा में शामिल होने वालों में लोअर कोटी से बीडीसी सदस्य ऋतु, मुड़ाब पंचायत के उपप्रधान हैरी गेस्टा सहित कांग्रेस संगठन के कई पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों और संगठनात्मक विफलता का परिणाम है कि उसके अपने नेता और कार्यकर्ता लगातार भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी छोड़ रहे हैं।

कांग्रेस सरकार दबाव, भय और झूठे मुकदमों की राजनीति कर रही है : संजीव कटवाल

मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने आरोप लगाया कि पंचायत और नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने व्यापक दबाव की राजनीति की। उन्होंने कहा कि चुनावों के बाद भी कांग्रेस सरकार लगातार प्रधानों, उपप्रधानों, पार्षदों और उनके परिवारों पर प्रशासनिक दबाव बना रही है।

कटवाल ने कहा कि कहीं झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, कहीं व्यापारियों को विभिन्न विभागों के माध्यम से परेशान किया जा रहा है और कहीं स्थानांतरण तथा प्रशासनिक कार्रवाई की धमकियां दी जा रही हैं। इसके बावजूद जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि कांग्रेस सरकार के दबाव के आगे झुकने को तैयार नहीं हैं और भाजपा की विचारधारा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि रोहड़ू जैसे कांग्रेस के मजबूत क्षेत्र से 31 लोगों का भाजपा में शामिल होना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से निराश हो चुकी है।

मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में बढ़ रहा जनविश्वास, कांग्रेस सरकार की उलटी गिनती शुरू

संजीव कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। चाहे गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराना हो, आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा देना हो या सड़क, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास करना हो, केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हाल ही में हुए नगर निगम चुनावों में चार में से तीन नगर निगमों में स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया है। इसके बावजूद कांग्रेस सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक जनादेश को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि जिन नगर निगमों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है, वहां भाजपा के ही मेयर और डिप्टी मेयर बनेंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा के हालिया हिमाचल दौरे पर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए कटवाल ने कहा कि नड्डा ने स्वयं विस्तार से बताया है कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश को किस प्रकार निरंतर आर्थिक और विकासात्मक सहायता प्रदान कर रही है। कांग्रेस केवल झूठा प्रचार कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि केंद्र सरकार प्रदेश के विकास के लिए हर संभव सहयोग दे रही है।

कटवाल ने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के प्रति जनता का विश्वास तेजी से घट रहा है और आने वाले समय में भाजपा और अधिक मजबूत होकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिला है और कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधि भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि प्रदेश में राजनीतिक परिवर्तन की भूमिका तैयार हो चुकी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000