मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान, जुलाई में लगाए जाएंगे दो लाख पौधे : डॉ. राजीव बिंदल – भारत केसरी टीवी

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान, जुलाई में लगाए जाएंगे दो लाख पौधे : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा।   05/06/2026

Advertisement

 

Advertisement

 

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान, जुलाई में लगाए जाएंगे दो लाख पौधे : डॉ. राजीव बिंद

 

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को बनाएंगे जनआंदोलन, 8000 बूथों पर होगा पौधारोपण : डॉ. बिंदल

 

जनता ने कांग्रेस सरकार को नकारा, अब चुनाव हारने के बाद संस्थानों पर ताले लगाकर बदला ले रही सरकार : डॉ. बिंदल

 

नाहन।      सुभाष शर्मा

 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज केवल एक विषय नहीं बल्कि मानव अस्तित्व से जुड़ा हुआ संकल्प है। पर्यावरण को बचाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा और सामूहिक प्रयास करने होंगे।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी पिछले कई वर्षों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान चला रही है। इसी कड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस पर पूरे हिमाचल प्रदेश में पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई है। भाजपा इस अभियान को आगामी दो माह तक विशेष मुहिम के रूप में चलाएगी।

 

डॉ. बिंदल ने बताया कि जून माह में पौधों के संरक्षण की चुनौतियों को देखते हुए जुलाई महीने में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। भाजपा ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि प्रदेश के लगभग 8000 बूथों पर प्रत्येक बूथ स्तर पर 25 पौधे लगाए जाएंगे। इस प्रकार पूरे प्रदेश में लगभग दो लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष 7 जून को पूर्ण होने जा रहे हैं। इन 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, बुनियादी ढांचे, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा पूरे प्रदेश में व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगी। अभियान के पहले चरण में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही मीडिया संवाद, जनसंपर्क कार्यक्रमों और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

 

उन्होंने जानकारी दी कि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 12 जून को शिमला पहुंचेंगे। 12 और 13 जून को उनके विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान महाजनसंपर्क अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

 

डॉ. बिंदल ने कहा कि 7 जून को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज होने जा रही है। चुने हुए प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का कार्यकाल देश के इतिहास में सबसे लंबा कार्यकाल बन जाएगा। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र, जनविश्वास और देश के विकास के प्रति जनता की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

 

प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि हाल ही में राज्य सरकार द्वारा फिर से शिक्षण संस्थानों को बंद करने संबंधी अधिसूचना जारी की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव समाप्त होते ही सरकार ने जनता के साथ किया गया अपना वास्तविक व्यवहार फिर सामने ला दिया है।

 

उन्होंने कहा कि रोनहाट और कुपवी सहित कई क्षेत्रों के कॉलेजों और संस्थानों को बंद करने का निर्णय प्रदेश के युवाओं और दूरदराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों के साथ अन्याय है। भाजपा लगातार कहती रही है कि मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री जहां जाते हैं, वहां विकास नहीं बल्कि संस्थानों पर ताले लगाने का काम होता है।

 

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अब तक लगभग 2000 स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थानों को बंद करने का काम किया है। इससे बड़ा अन्याय प्रदेश की जनता के साथ नहीं हो सकता। जनता ने स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों में कांग्रेस सरकार को स्पष्ट रूप से नकार दिया है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस सरकार जनता से बदला लेने की मानसिकता से काम कर रही है। विकास कार्यों को रोकना, संस्थानों को बंद करना और जनहित की योजनाओं को कमजोर करना इसी मानसिकता का परिणाम है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी और प्रदेश के विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा जनकल्याण के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000