राधे-राधे’ से मुख्यमंत्री को और ‘जय श्रीराम’ से राजस्व मंत्री को परेशानी, कांग्रेस का असली चेहरा हुआ बेनकाब : संजीव कटवाल – भारत केसरी टीवी

राधे-राधे’ से मुख्यमंत्री को और ‘जय श्रीराम’ से राजस्व मंत्री को परेशानी, कांग्रेस का असली चेहरा हुआ बेनकाब : संजीव कटवाल

‘राधे-राधे’ से मुख्यमंत्री को और ‘जय श्रीराम’ से राजस्व मंत्री को परेशानी, कांग्रेस का असली चेहरा हुआ बेनकाब : संजीव कटवा

Advertisement

 

Advertisement

राम मंदिर से लेकर जय श्रीराम के उद्घोष तक कांग्रेस की आपत्ति, सनातन विरोधी मानसिकता फिर आई सामने : संजीव कटवाल

 

भारत के कण-कण में भगवान श्रीराम का वास, कांग्रेस को सनातन विरोध की राजनीति छोड़नी चाहिए : संजीव कटवाल

 

शिमला।  ब्यूरो सुभाष शर्मा। 05/06/2026

 

 

 

 

 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा संजौली मंडल द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया गया।

 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता लगातार हिंदू और सनातन विरोधी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। पहले मुख्यमंत्री को “राधे-राधे” के उद्घोष से परेशानी थी और अब कांग्रेस के एक वरिष्ठ मंत्री को “जय श्रीराम” के नारे से तकलीफ हो रही है। इससे कांग्रेस का वास्तविक चेहरा जनता के सामने उजागर हो गया है।

 

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम भारत की आस्था, संस्कृति और सभ्यता के प्रतीक हैं। करोड़ों लोगों की श्रद्धा भगवान श्रीराम से जुड़ी हुई है। ऐसे में “जय श्रीराम” के उद्घोष पर आपत्ति जताना देश की बहुसंख्यक जनता की भावनाओं का अपमान है।

 

संजीव कटवाल ने कहा कि कांग्रेस को राम मंदिर निर्माण से भी हमेशा आपत्ति रही है। जब पूरा देश भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण पर गर्व कर रहा था, तब कांग्रेस के नेता इस विषय पर भी नकारात्मक राजनीति करते रहे। अब “जय श्रीराम” के उद्घोष से परेशानी जाहिर कर कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी सनातन विरोधी सोच को सामने ला दिया है।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को कांग्रेस नेताओं का वह बयान भी याद है, जिसमें कहा गया था कि वे हिमाचल प्रदेश में 97 प्रतिशत हिंदू आबादी को हराकर सत्ता में आए हैं। ऐसे बयान कांग्रेस की मानसिकता और हिंदू समाज के प्रति उसके दृष्टिकोण को दर्शाते हैं।

 

कटवाल ने कहा कि भगवान श्रीराम केवल एक धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, मर्यादा, आदर्श और राष्ट्र चेतना के आधार हैं। भारत के कण-कण में राम बसते हैं और करोड़ों लोगों के जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि श्रीराम और सनातन संस्कृति के प्रति अनादर की राजनीति देश और प्रदेश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति छोड़कर देश की सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपराओं का सम्मान करना चाहिए। बार-बार हिंदू आस्था और धार्मिक प्रतीकों पर सवाल उठाने से कांग्रेस का राजनीतिक नुकसान ही होगा।

 

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संजीव चौहान, संजीव देशटा, कमलजीत सूद, कर्ण नंदा, किमी सूद, संजय सूद, पीयूष नेगी, कुसुम सदरेट, प्रेम चौहान, जय लाल ठाकुर, अजय पाल, आशु शर्मा, योगिंद्र पुंडीर, चंद्रशेखर शर्मा, पूजा, अमित एवं समाज अग्रवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000